ED; हेमंत सोरेन को दिल्ली ले जाने की थी तैयारी, रांची एयरपोर्ट पर तैयार था विमान, ED की पूछताछ पर JMM नेता का बड़ा खुलासा

रांची,  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी (ED) की पूछताछ को लेकर जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बड़ा खुलासा किया है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि CRPF के द्वारा CM आवास में जबरन घुसने की योजना थी. वहीं JMM कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने की भी तैयारी थी. दरअसल ईडी की टीम ने CM हेमंत सोरेन को जबरन उनके आवास से ले जाने योजना बनाई थी.

जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सोरेन को सीएम आवास से सीधे दिल्ली ले जाने की तैयारी थी. रांची एयरपोर्ट पर एयर क्राफ्ट भी तैयार था. लेकिन, जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर ईडी के अधिकारी लौट गए. उन्होंने बताया कि CM हेमंत सोरेन से कुल 18 सवाल पूछे गए थे . भविष्य में भी अगर ED आती है तो जे एम एम भी उसका डट कर मुकाबला करेगी.

उन्होंने कहा कि जब भी CRPF का कोई मूवमेंट होता है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देना अनिवार्य है .ये सिविल कोड के तहत है. लेकिन इसमें ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. CM हेमंत सोरेन से पूछताछ की रणनीति दिल्ली में तैयार की गई थी. राज्यपाल जब दिल्ली में थे तब ये रणनीति तैयार की गई थी, लेकिन राज्यपाल के कलम की सियाही अब सुख चुकी है. कोशिश ये थी की CRPF के जवान किसी भी तरह से CM आवास में प्रवेश कर सके. चाहे इसके लिए JMM के कार्यकर्ताओं पर गोली ही क्यों ना चलाना पड़े .

जेएमएम सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्य सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है. CRPF की भूमिका की जांच और उन पर मामला दर्ज करने की मांग की है. बता दें, शनिवार को ईडी की टीम ने सीएम हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी. इस दौरान सीएम आवास के बाहर जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गयी थी. ईडी की टीम के जाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा था कि झुकने और डरने वाले नहीं हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…