ED को मिली 6 दिन की रिमांड;ऑनलाइन सट्टा केस में ASI चंद्रभूषण वर्मा समेत 4 आरोपी की कोर्ट में पेशी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा केस में ASI समेत 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने ED को 6 दिन की रिमांड दे दी है। अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।

सट्टा कारोबारी से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया था। जिनमें ASI चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, कारोबारी अनिल दामानी और सुनील दामानी को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को पूछताछ के लिए ED ने हिरासत में लिया था। मामले में वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को शिकंजे में लिया गया है। ASI को ED ने बीजापुर से हिरासत में लिया था।

इधर भिलाई के सटोरिए ट्रांसपोर्टर सतनाम, मो. सद्दाम सहित सन्नी, सरबजीत के रिश्तेदार को भी ईडी ने गिरफ्त में लिया है। ईडी ने यहां दो दिन पहले छापेमारी की थी। ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए अरबों के हवाला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका ED ने जताई है।

ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के यहां ED ने छापेमार कार्रवाई की थी। इनमें स्वर्णभूमि निवासी वकील पीयूष भाटिया,अशोका रतन में रहने वाले सराफा कारोबारी अनिल दमानी और सुनील दमानी के निवास पर ED की रेड पड़ी थी। इसके अलावा पीयूष भाटिया के सीए अवंति विहार निवासी हर्षल सदवानी के घर छापेमारी की गई थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस…

    COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है।…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात