ED; महादेव एप के कार्यकारी नीतीश दीवान का बयान- 3200 पैनलों का संचालन,रोज 40 करोड़ की आय, दुबई में 20 विला किराए पर

रायपुर, ईडी ने कोर्ट में पेश पूरक आरोप पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि प्रमोटरों ने भारत के विभिन्न राज्यों के करीब 3,500 कर्मचारियों को दुबई में रखा है। उनके रहने के लिए दुबई में 20 विला किराए पर लिए गए थे। आरोप पत्र में ईडी ने महादेव एप के कार्यकारी नीतीश दीवान का बयान भी दर्ज किया, जिसमें उसने बताया कि एप और इसकी सहायक कंपनी रेड्डी अन्ना बुक 3200 पैनलों का संचालन करती है, जिससे रोज 40 करोड़ की आय होती है।

प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के करीब 3,500 कर्मचारियों को दुबई के विभिन्न हिस्सों में रखा है। उनके रहने के लिए दुबई मेंं जगह जगह 20 विला किराए पर लिए गए थे। दीवान ने ईडी को बताया इन कर्मचारियों के भोजन, आवास, दवा, यात्रा और वीजा पर होने वाला खर्च प्रमोटर ही वहन करते हैं।

उन्होंने एजेंसी को यह भी बताया कि 18 सितंबर, 2022 को दुबई में प्रमोटरों ने एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बालीवुड के सितारे शामिल हुए थे। ईडी ने इस मामले में बयान दर्ज कराने अभिनेता रणबीर कपूर, हुमा कुरेशी और हास्य अभिनेता कपिल शर्मा सहित अन्य को तलब भी किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; सड़क निर्माण स्थल पर विस्फोट, शिक्षिका समेत 7 लोगों की मौत, जांच के निर्देश

    अमरावती, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले में शनिवार को सड़क निर्माण स्थल के पास हुए भीषण विस्फोट में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 7 लोगों की…

    CRIME; पामगढ़ में पार्षद और निजी क्लीनिक संचालक की मौत से मचा हड़कंप, शराब सेवन और पैसों के लेनदेन की चर्चा

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत पामगढ़ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच