CBI;पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, देवेंद्र यादव, 1 पूर्व IAS और 4 IPS समेत कई अन्य ठिकानों पर सीबीआई की रेड

रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। CBI ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर में दबिश दी है। साथ ही अभिषेक पल्लव समेत चार IPS और सात पुलिस अफसरों के घर पर रेड पड़ी है। रायपुर और भिलाई स्थित कई ठिकानों पर CBI की टीम पहुंची हुई है। वहीं CBI के की रेड पर पूर्व सीएम के कार्यालय ने भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट जारी किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, CBI की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के पहुंची है। महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर दबिश दी है। इसके अलावा उनके पूर्व राजनीतिक सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और आईपीएस प्रशांत अग्रवाल के ठिकानों पर भी CBI ने छापेमारी की है।

भूपेश बघेल के घर ED पहले कर चुकी है छापेमारी

बता दें कि बीते 10 मार्च को भी ED की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर छापा मारा था। ईडी के अफसरों ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार से 11 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान दस्तावेजों, सोने-चांदी के जेवरातों की जांच की गई। साथ ही परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जांच की गई। ED ने भूपेश बघेल के घर से 33 लाख रुपये नगद बरामद किए थे।

पूर्व सीएम के कार्यालय ने किया ट्वीट 

पूर्व सीएम के कार्यालय ने एक ट्वीट भी जारी किया है। जिसमें लिखा- अब सीबीआई आई है। अहमदाबाद में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ड्राफ्टिंग कमेटी की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- भाजपा की मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई को भेजा है।   

बार-बार भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय – टीएस सिंहदेव

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा, बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है। ये केवल भूपेश बघेल की छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है। प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है। पहले ED फिर CBI – जांच एजेंसियों को भाजपा की बी टीम बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है। अभी हाल में ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई को रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है। भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है। मामले में कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, भाजपा की मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई को भेजा है। 

  • Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर