CRIME;सब्जी खरीदने के लिए मोलभाव करने पर दुकानदार ने ग्राहक को पटका,अस्पताल में मौत

रायपुर, राजधानी में सब्जी खरीदने के दौरान मोल भाव को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। आरोपी दुकानदार रेशम उर्फ गोलू ढीमर ने ग्राहक कामख्या नारायण सिंह (50) को सिर के बल उठाकर जमीन पर पटक दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खमतराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ग्राम धोबाही, थाना अमनौर, जिला छपरा (बिहार) का रहने वाला था।

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 22 मार्च के शाम छह बजे की है। करीब 50 साल का कामख्या नारायण सिंह रावांभाटा बंजारी मंदिर के पास सब्जी बाजार गया था। वहां रेशम उर्फ गोलू ढीमर ने दुकान लगाई थी। व्यक्ति ने कुम्हड़ा उठाकर दाम पूछा। वह मोलभाव करने लगा। इस दौरान दुकानदार गोलू के साथ उसका विवाद हो गया। गोलू ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने के बाद गोलू ने गुस्से में आकर व्यक्ति को मुक्के से मारना शुरू कर दिया। उसके बाद सिर के बल उठाकर जमीन पर उठाकर पटक दिया, जिससे व्यक्ति का सिर फट गया और खून निकलने लगा।

इस घटना के बाद आस-पास लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

  • Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार