ED;मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुरे फंसेमहेश बाबू, ईडी ने भेजा ऑफिस में पेश होने का समन?

 नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर के पति साउथ सुपरस्टार महेश बाबू  को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। अभिनेता को 27 अप्रैल को हैदराबाद स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह समन रियल एस्टेट कंपनियों साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया है। महेश बाबू इन कंपनियों की ग्रीन मीडोज प्रोजेक्ट के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।

महेश बाबू के लिंक की जांच

हाल ही में ईडी ने इन दोनों कंपनियों और उनसे जुड़े निवेशकों के खिलाफ छापेमारी की थी। यह कार्रवाई सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली जैसे हैदराबाद के पॉश इलाकों में की गई थी। साई सूर्या के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, अब ईडी इस मामले में महेश बाबू की भूमिका और उनके लिंक की जांच कर रही है। मामले में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, महेश बाबू को साई सूर्या डेवलपर्स के विज्ञापन के लिए कुल 5.9 करोड़ रुपये दिये गये थे। इनमें से 3.4 करोड़ रुपये बैंकिंग चैनलों के जरिये, जबकि शेष 2.5 करोड़ रुपये नकद में दिये जाने की बात सामने आयी है। यही नकद लेन-देन अब जांच के घेरे में आ गई है।

कई हस्तियों के खिलाफ एफआईआर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़े रियल एस्टेट घोटाले की जांच के तहत कई चर्चित हस्तियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी को शक है कि नकद लेन-देन के जरिए अवैध रूप से धन शोधन किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब तेलंगाना पुलिस ने भाग्यनगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड के डायरेक्टर नरेंद्र सुराणा और साई सूर्या डेवलपर्स के मालिक सतीश चंद्र गुप्ता समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सड़क निर्माण स्थल पर विस्फोट, शिक्षिका समेत 7 लोगों की मौत, जांच के निर्देश

    अमरावती, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले में शनिवार को सड़क निर्माण स्थल के पास हुए भीषण विस्फोट में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 7 लोगों की…

    CRIME; पामगढ़ में पार्षद और निजी क्लीनिक संचालक की मौत से मचा हड़कंप, शराब सेवन और पैसों के लेनदेन की चर्चा

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत पामगढ़ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच