ED; इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन को साथ ले गए ईडी के अधिकारी,हाईकोर्ट में पूर्व CM की याचिका पर कल होगी सुनवाई

रांची, एजेंसी, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, चंपई सोरेन अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को घंटों तक पूछताछ की है।

वहीं, इससे पहले मंगलवार को इस केस में तब नाटकीय मोड़ देखने को मिला जब हेमंत सोरेन अचानक से अंडरग्राउंड हो गए थे। इसके बाद फिर उनकी तलाशी शुरू हो गई थी। लेकिन शाम होते-होते उन्हें रांची में अपने विधायकों के साथ बैठक करते देखा गया था। भाजपा के एक नेता ने तो उनके लिए गुमशुदा का पोस्टर तक लगा दिया था।

हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में एक फरवरी को सुनवाई होगी। हाई कोर्ट की ओर से सुनवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।

ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास से हेमंत सोरेन को राजभवन ले गए थे। वहां राज्यपाल को सोरेन ने अपने इस्तीफा सौंपा। इसके बाद राजभवन से बाहर आने पर अधिकारी उन्हें अपने साथ ईडी के दफ्तर ले गए। मंत्री आलमगीर आलम ने राजभवन से निकलने के बाद कहा कि झारखंड के राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। नई सरकार के गठन का दावा पेश किया गया। चंपई सोरेन हमारे मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल से जल्द शपथ ग्रहण का समय मांगा गया है। राज्यपाल ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

राज्यपाल को 47 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

मंत्री आलमगीर आलम ने राजभवन से निकलने के बाद कहा कि झारखंड के राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। नई सरकार के गठन का दावा पेश किया गया। चंपई सोरेन हमारे मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल से जल्द शपथ ग्रहण का समय मांगा गया है। राज्यपाल ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

ईडी की हिरासत में सोरेन

झारखंड में सियासी बदलाव के बीच सांसद महुआ माजी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में हैं।

बन्ना गुप्ता बोले- चंपई होंगे सीएम

झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। हम राज्यपाल से उनके शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की गुजारिश लेकर राजभवन आए हैं।

हेमंत सोरेन का इस्तीफा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजभवन के गेट पर रोका गया था, इसके बाद वह अंदर गए और इस्तीफा दे दिया।

चंपई के नाम की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की पुष्टि

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुना है और वही मुख्यमंत्री होंगे। इधर, राजभवन के गेट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रोका गया है।

इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी ने की पुष्टि की है कि चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा देंगे।

हेमंत सोरेन का इस्तीफा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम आवास से राजभवन के लिए निकल गए हैं। वह इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, हेमंत सरकार में मंत्री चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।  ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ याचिका दाखिल की है। उधर, सभी विधायक राजभवन पहुंच गए हैं।

सीएम पद की रेस में इस मंत्री का नाम आया आगे

झारखंड के मुख्यमंत्री पद को लेकर हेमंत सोरेन के परिवार में मची रार के बाद एक नया नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री चंपई सोरेन का नाम आगे आ गया है। चंपई अभी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री हैं। वह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।

राजभवन से विधायकों को मिलने का समय दिया गया

जमीन घोटाला मामले में पिछले 6 घंटे से ईडी की टीम मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है। झारखंड में बढ़ती सियासी हलचल के बीच राजभवन से विधायकों को मिलने का समय दिया गया है। थोड़ी देर में राज्यपाल से झामुमो के विधायक मुलाकात करेंगे। राज्यपाल ने आठ बजे रात में मिलने का समय दिया है।

हेमंत सोरेन से कई घंटों से पूछताछ जारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। फिलहाल, ईडी की टीम जमीन घोटाला मामले में कई घंटों से पूछताछ कर रही है। वहीं, राजभवन के पास सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…