ED; दर्जन भर श्रमिक महिलाओं को ईडी ने भेजा नोटिस, परिजन हैरान

रांची, ईडी ने झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत टाटीझरिया ब्लॉक की रहने वाली 12 महिलाओं को नोटिस भेजा है। इन महिलाओं के बैंक अकाउंट से करीब 3.90 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। झरपो नामक गांव की रहने वाली सभी महिलाएं कम पढ़ी-लिखी और गरीब हैं।दरअसल, उनके नाम जब कई पन्नों वाला नोटिस पहुंचा तो वे कुछ समझ नहीं पाईं। बाद में कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने इसके बारे में उन्हें बताया तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।

ईडी के नोटिस से वे हैरान-परेशान हैं। ईडी ने बीते साल 27-28 दिसंबर को कोलकाता के एक साइबर ठग रोबिन यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसके ठिकानों से बरामद दस्तावेजों से पता चला कि उसने अपनी अवैध आय को छिपाने के लिए बड़ी राशि 12 महिलाओं के अकाउंट्स में ट्रांसफर की है। अकाउंट्स से अप्रत्याशित ट्रांजैक्शन की जांच के लिए बैंक अधिकारी पिछले दिन महिलाओं से पूछताछ करने गांव पहुंचे थे। अब उन्हें ईडी का नोटिस मिला है।

एजेंसी ने महिलाओं को अपना पक्ष रखने को कहा है। ईडी पटना ने इन महिलाओं के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। इनके बैंक खातों में कोलकाता से 3.90 करोड़ रुपये डाले गये थे, जिसमें से 3.25 करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं। बचे हुए 65 लाख रुपये में से 6 लाख रुपये बाद में निकाल लिए गए हैं।

महिलाओं का कहना है कि भराजो गांव की रहने वाली गुड़िया देवी नामक एक महिला ने करीब एक साल पहले गांव में उनके साथ बैठक की और कुटीर-लघु उद्योग खुलवाने में आर्थिक मदद दिलाने के नाम पर बैंकों में उनके अकाउंट्स खुलवाये। उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और चेक बुक महिला ने अपने पास ही रख लिया। बाद में उन्हें एक-एक हजार रुपए दिए गए। बैंक अकाउंट्स में कितने पैसे हैं, किसने रकम डाली और किसने निकाली, इस बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। अब ईडी का नोटिस मिलने के बाद परेशान महिलाओं ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर स्थानीय थाने को आवेदन दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     ACCIDENT; बेचारे अभिभावक क्या करे?……….

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से  सात किलोमीटर दूर सीरीखेड़ी गांव में  गत बीती रात एक कार दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। समाचार पत्र के अनुसार कार क्रमांक…

    SNAKE; लापरवाही पड़ी भारी , रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत…

    रायपुर,  जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व