ED; सीईओ के सरकारी और निजी निवास पर ईडी की रेड, निलंबित IAS रानू साहू से जुड़ रहे तार

अंबिकापुर, जशपुर जिले के मनोरा सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर के सरकारी निवास पर ईडी ने दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक मनोरा जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी राठौर के सरकारी निवास में सुबह 5 बजे ईडी की टीम पहुंची और अभी भी कार्रवाई जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस रानू से तार जुड़ रहे हैं. जिसको लेकर ईडी ने सीईओ को हिरासत में ले लिया है.जहां सीईओ से पूचाताछ की जएगी.

जानकारी यह भी है कि जनपद सीईओ के मनोरा स्थित सरकारी निवास के अलावे उनके निजी निवास पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है. सभी ठिकानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस रानू से तार जुड़े हैं. तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू कोरबा में थी, तब ये जनपद सीईओ कटघोरा थे. उस समय डीएमएफ की राशि की जमकर बंदरबांट की गई थी. इस वजह से इनके यहां भी छपा पड़ा है. विधानसभा चुनाव से पहले इनका तबादला जशपुर किया गया था.

अधिकारियों ने सहायक को सीईओ को उठाने को कहा। जैसे ही राठौर उठ कर आए उन्हें अपना परिचय देते हुए टीम ने उनका मोबाइल फोन स्वीच आफ कर दिया और घर की तलाशी लेने के साथ ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। ईडी की टीम के साथ उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल के सशस्त्र जवान भी थे।

बताया जा रहा है कि तीन सुरक्षाकर्मी टीम के साथ आए थे और एक जवान स्थानीय पुलिस ने उपलब्ध कराया था। ईडी की टीम ने पूरे 7 घंटे तक सीईओ के घर के कोने कोने की तलाशी ली और प्राप्त फाइल, डायरी सहित अन्य दस्तावेजों को खंगालती रही। जांच के दौरान टीम में शामिल ईडी के अधिकारी घर से बाहर आकर फोन में बात करते रहे। दोपहर लगभग 3 बजे ईडी की टीम सीईओ विरेन्द्र सिंह राठौर को अपने वाहन में लेकर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; नीट में भयंकर गड़बड़ी, 522 की जगह 95 तो 597 की जगह 45 मार्क्स मिले, कोर्ट ने NTA से मांगी ओरिजिनल OMR शीट

    मुम्बई, नीट यूजी 2026 के रिजल्ट को लेकर उठे विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. तीन छात्रों ने अपने स्कोर में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत का…

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र