EDUCATION;आरटीई सीटों का सही रिकॉर्ड नहीं देने पर नाराज हाईकोर्ट ने कहा- कोर्ट के साथ इस तरह का मजाक न करें, सरकार को आखिरी मौका 18 नवंबर तक

0 शिक्षा सचिव के खिलाफ कार्रवाई की आशांका

बिलासपुर, शिक्षा के अधिकार अधिनियम यानी RTE के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों और उनमें दाखिले से संबंधित सही एवं पूर्ण रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए जाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस के. आर. महापात्रा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की स्पेशल डिवीजन बेंच ने शासन को सभी स्कूलों में RTE के तहत आरक्षित सीटों और प्रवेश लेने वाले बच्चों का सही तथा सत्यापित रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सरकार को इसके लिए अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई 18 नवंबर को निर्धारित की है।

मामला भगवंत की ओर से दायर जनहित याचिका से जुड़ा हुआ है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता देवर्षि ठाकुर ने कोर्ट के सामने शासन द्वारा प्रस्तुत रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि कई बड़े निजी स्कूलों में RTE के तहत आरक्षित सीटों की संख्या रिकॉर्ड में शून्य या बेहद कम बताई गई है, जबकि उपलब्ध वास्तविक स्थिति इससे अलग होने का दावा किया गया है।

रिकॉर्ड में सामने आई विसंगतियों पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “कोर्ट के साथ इस तरह का मजाक नहीं किया जाना चाहिए।” अदालत ने यह भी कहा कि पहले वर्ष 2016 में दिए गए निर्देशों के बावजूद उनका उचित तरीके से पालन नहीं किया गया है। हाईकोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई से पहले प्रदेश के सभी स्कूलों से संबंधित RTE सीटों और प्रवेश का सही, पूर्ण और सत्यापित डेटा कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी या अधूरी जानकारी स्वीकार नहीं की जाएगी।

कोर्ट ने सरकार को 18 नवंबर तक का समय देते हुए इसे अंतिम अवसर बताया है। साथ ही हाईकोर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तारीख तक सभी स्कूलों का सही रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया, तो शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 311 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी, जहां राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधित और सत्यापित रिकॉर्ड के आधार पर हाईकोर्ट आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PR; पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए खुला ऑनलाइन पोर्टल, इस तारीख तक करें आवेदन

     भुवनेश्वर, ओडिशा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कार्यरत पत्रकारों के लिए चलाए जा रहे ‘गोपबंधु पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत नए आवेदनों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन…

    JOB; सरकारी टीचर बनने का सपना होगा साकार, छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश