EDUCATION; पढाई शुरु होते ही रायपुर के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती रद्द, 33 स्कूलों में 152 संविदा पद खाली

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 33 आत्मानंद स्कूलों में संविदा के 152 पद अब खाली हैं. क्योंकि डीपीआई ने आत्मानंद स्कूलों की चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दिया है. दरअसल, कुछ महिने पहले इन रायपुर के 33 आत्मानंद स्कूलों में संविदा के 152 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इसके लिए 26 मई को पात्र-अपात्र सूची भी जारी कर दी गई थी. इसके बाद कैंडिडेट मेरिट सूची का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच डीपीआई ने संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी.

जारी पत्र के मुताबिक, अब भर्ती प्रक्रिया डीपीआई द्वारा कराई जाएगी. आदेश जारी हुए करीब डेढ़ महीने होने को है और 16 जून से प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है. बावजूद इसके भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है. संविदा शिक्षक डीपीआई के नए आदेश को इंतजार कर रहे हैं.

सबसे ज्यादा खाली पद इन स्कूलों में

रायपुर में 33 आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हैं. वर्ष 2023 से शशिबाला स्कूल गुढ़ियारी, सप्रे स्कूल बूढ़ापारा, काशीराम स्कूल भनपुरी, गवर्नमेंट स्कूल रायपुरा और गवर्नमेंट स्कूल त्रिमूर्ति नगर को आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के रूप में संचालित किया जा रहा है. इनमें भनपुरी और शशिबाला स्कूल सबसे ज्यादा फेमस हैं. दोनों स्कूलों में 11-11 पद खाली हैं। इनमें हिंदी, संस्कृत, कॉमर्स, बायोलॉजी, आर्ट्स और फिजिक्स के व्याख्याता, हिंदी और अंग्रेजी शिक्षक, सहायक शिक्षक, पीटीआई और लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं.

अब भर्ती के लिए होगी परीक्षा

अब तक आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होती थी. ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती थी. इसके बाद प्रत्येक पद के लिए 10-10 कैंडिडेट को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाकर अंतिम सूची जारी की जाती थी. सूत्र बताते हैं कि अब डीपीआई भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित कर सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक किसी तरह के निर्देश जारी नहीं किए गए हैं

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MBBS;छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC ने दी मंजूरी, जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं

    कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी में मेडिकल कालेज इसी सत्र से रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मान्यता मिल गई है।…

    TRANSFER; नगरीय प्रशासन विभाग में 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के थोक में तबादले

    रायपुर. राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 122 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें 66 अभियंता और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी हैं। स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’