ELECTION;असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू…

0 केरल और पुडुचेरी से आगे निकला असम, सुबह 9 बजे तक 18 फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली,असम के साथ केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई। ज्यादातर पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होते ही लंबी कतारें देखी गईं। कई वोटरों ने दोपहर की तेज गर्मी से बचने के लिए जल्दी वोट डालना बेहतर समझा। हालांकि, वोटिंग मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण कुछ जगहों पर वोटिंग में देरी भी हुई।

असम विधानसभा चुनाव में लोग खूब वोट कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2026 में सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान हुआ। वोटिंग अपडेट देखें तो खास बात है कि सबसे ज्यादा वोट असम में पड़े हैं। सुबह 9 बजे तक वोट डालने में असम के लोग आगे रहे। असम के बूथों पर लाइन लगी हैं। महिलाएं खूब बढ़चढ़कर वोट डाल रही हैं। वहीं फर्स्ट टाइम वोटर्स में भी खूब जोश नजर आ रहा है।

असम विधानसभा के चुनाव मैदान में कुल 722 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, राइजोर दल के नेता अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद (एजेपी) अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई शामिल हैं। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक, 35 जिलों के 31,490 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। कुल 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 318 मतदाता शामिल हैं। कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है। एआईयूडीएफ 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि राजग की सहयोगी असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) क्रमशः 26 और 11 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। विपक्षी खेमे में राइजोर दल 13 सीटों पर, असम जातीय परिषद 10 सीटों पर, माकपा तीन सीटों पर और एपीएचएलसी दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य दलों में आप 18 सीटों पर, यूपीपीएल (18), तृणमूल कांग्रेस (22), झामुमो 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

हिमंत बिस्व सरमा ने की पूजा, फिर पहुंचे वोट डालने

126 सदस्यों वाली असम विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने घर पर विशेष पूजा अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने घर पूजा करने का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रभु का आशीर्वाद और जनता के विश्वास का संकल्प लेकर, असम के उज्ज्वल भविष्य की ओर। इससे पहले, उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘आज असम में मतदान हो रहा है। एक बेहतर असम के निर्माण की दिशा में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है। लोकतंत्र के इस पर्व के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान करें, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके और असम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।’

केरल में सुबह 9 बजे तक 16.23% मतदान, पुडुचेरी में भी 17.41% वोटिंग
केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई। केंद्र शासित प्रदेश के पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम क्षेत्रों में विधानसभा की कुल तीस सीटें हैं। कुल 294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं केरल में 140 विधानसभा सीटे हैं और 883 उम्मीदवार मैदान में हैं, यानी प्रति सीट औसतन छह से सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों के शामिल होने से कई निर्वाचन क्षेत्र चुनावी मैदान में बदल गए हैं। मतदाताओं की संख्या 27 लाख है, जो 30,000 से अधिक मतदान केंद्रों में फैले हुए हैं। इससे भारत के सबसे राजनीतिक रूप से सक्रिय राज्यों में से एक में भारी मतदान की संभावना है।

असम का सीएम देश का सबसे भ्रष्ट सीएम- के.सी. वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि लोगों के सामने सवाल यह है कि क्या इस अहंकारी और जन-विरोधी व्यक्ति को 5 साल और सत्ता में बने रहना चाहिए? उन्होंने कहा कि लोग ऐसे मुख्यमंत्री को सत्ता में नहीं देखना चाहते, जो मंदिरों का सोना चुराने वालों का समर्थन करता हो। बीजपी को केरलम के बारे में कोई जानकारी नहीं है इसलिए वे सरेआम पैसे बांट रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CABINET;मोदी कैबिनेट में किसानों को बड़ा तोहफा, 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी मंजूर

    नईदिल्ली, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. इसमें कुल एक लाख 74 हजार 207 करोड़…

    FASTAG; 1 अप्रैल से हाईवे पर गाड़ी चलाना होगा महंगा, बढ़ने जा रही है फास्टैग एनुअल पास की कीमत

    नईदिल्ली, अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं और FASTag एनुअल पास लेने का सोच रहे हैं, तो जल्द ही ले लीजिए। 1 अप्रैल से इसके दाम बढ़ जाएंगे।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….