ELECTION; छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों पर काउंटिंग 4 जून को,गिनती की CCTV से होगी मानीटरिंग

*56 अधिकारी निभाएंगे मतगणना प्रेक्षकों की भूमिका , देश के अलग-अलग राज्यों के लिए मिली जिम्मेदारी

    रायपुर, केंद्रीय चुनाव आयोग ने चार जून को होने वाली मतगणना के लिए प्रदेश के 56 अधिकारियों को देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना प्रेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारी शामिल हैं। राजधानी के नवीन विश्राम गृह में प्रेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले भी शामिल हुईं।

    उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेक्षक (काउंटिंग आब्जर्वर) की भूमिका मतगणना के दौरान महत्वपूर्ण होती है। मतगणना संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है, इसलिए सभी की नजर इस पर केंद्रित होती है। मतगणना केंद्र पर पारदर्शी ढंग से मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण हो, इसके लिए प्रेक्षक को निष्पक्ष और सभी प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी से परिपूर्ण होना चाहिए।

    प्रेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    मास्टर ट्रेनर यूएस अग्रवाल, विनय अग्रवाल और रुपेश कुमार वर्मा ने मतगणना स्थल पर प्रेक्षक की भूमिका, ईटीपीबीएस व डाक मतपत्रों की गणना तथा ईवीएम से मतगणना संबंधी सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स ने मतगणना हाल में कितने टेबल और किस प्रकार लगाए जाने हैं, प्रत्याशी, उनके अधिकृत प्रतिनिधि और मतगणना अभिकर्ता कितने होंगे तथा किन स्थानों पर बैठेंगे, वीवीपैट की गणना के लिए कौन सा टेबल निर्धारित किया जाए, डाक मतपत्रों की गणना कहां हो, कौन सी सावधानियां बरतने की जरूरत है? आदि कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी।

    वोटों की गिनती की CCTV से होगी मानीटरिंग,

    छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मतगणना की सीसीटीवी से मानीटरिंग होगी। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना हाल में मोबाइल, आइपेड, लैपटाप, स्मार्ट वाच, कैमरा व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। दरअसल, प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले लगातार जिलों का दौरा करके मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना हाल में मोबाइल, आइपेड, लैपटाप, स्मार्ट वाच, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकते हैं। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को छोटे-छोटे समूहों में मतगणना कार्य का अवलोकन कराने निर्देशित किया।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…