ELECTION; रायपुर में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीनों लोगों के सिर पर गंभीर चोट

रायपुर, राजधानी रायपुर के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप और उसके दो साथियों पर देर रात जानलेवा हमला हुआ है। तीनों लाठी-डंडों से हमला किया गया है, जिससे तीनों के सिर पर गंभीर चोट आई है। सरोना इलाके में हुई घटना के विरोध में रायपुर पश्चिम से विधायक विकास उपाध्याय अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ डीडी नगर थाने के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर हुए हमले को लेकर नाराजगी जाहिर की। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए रायपुर पुलिस जुटी हुई है।

  रायपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप ने डीडी नगर थाने में FIR दर्ज कराई कि शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 बजे के करीब वो अपने दोस्तों के साथ था। तभी उन्हें फोन पर पता चला कि भाजपा पार्षद राजेश ठाकुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिचित की गाड़ी को सरोना इलाके में रोक दिया है। जब विनोद और उनके साथी मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद BJP पार्षद और अन्य युवकों ने उनके साथ पहले गालीगलौज की। फिर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे से युवकों पर वार किया गया, जिससे विनोद कश्यप, मिथलेश यादव और सोनू नायक के सिर पर चोट आई है।

दरअसल, पूरे बवाल की शुरुआत मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे और कंबल बांटने के आरोपों से हुई। रायपुर पश्चिम विधानसभा के बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के कार्यकर्ता इस मामले में सरोना इलाके में एक-दूसरे के साथ भिड़ते रहे। डीडी नगर पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो फौरन 3 जीप भरकर फोर्स मौके पर पहुंची। थानेदार समेत मौजूद स्टाफ उन्हें समझाइश देकर रोकने की कोशिश करते रहे। तभी मौका पाकर 3-4 युवकों ने सड़क के दूसरे छोर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष और उसके साथियों पर हमला कर दिया। विधायक विकास उपाध्याय ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि BJP के लोग लगातार हिंसा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस…

    COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है।…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात