ELECTION; लोकसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव, आयोग की तैयारियों से मिले संकेत

नई दिल्ली , एजेंसी, जम्मू-कश्मीर के दौरे में चुनाव आयोग संतुष्ट हुआ तो लोकसभा के साथ ही वहां विधानसभा चुनाव का भी ऐलान हो सकता है। आयोग ने फरवरी के अंत तक या मार्च के पहले हफ्ते में राज्य की चुनावी तैयारियों को जांचने का कार्यक्रम बनाया है।

इससे पहले राज्य के आला अधिकारियों से तैयारियों से जुड़ी जानकारी साझा करने को भी कहा है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर यह सक्रियता तब दिखाई है, जब राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से इंतजार है। राज्य की विधानसभा सीटों को लेकर चल रहे परिसीमन व मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा हो चुका है।

आयोग की टीम जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी

आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो लोकसभा के साथ ही राज्य की विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को जांचने के लिए जल्द ही आयोग की टीम जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा। जो फरवरी के अंत में या मार्च के पहले हफ्ते में जा सकती है।

10-12 मार्च के बीच हो सकती है चुनावी घोषणा

इससे पहले आयोग ने चुनावी तैयारियों से जुड़े राज्य के आला अधिकारियों से सारी जानकारी मांगी है। लोकसभा चुनाव के साथ देश के जिन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव होने है, उनमें ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। आयोग की ओर से इस बीच जिस तरह के संकेत मिल रहे है, उसके तहत लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 से 12 मार्च के बीच कभी भी हो सकती है।

आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कीं

आयोग ने इसे लेकर अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। प्रमुख चुनावी राज्यों के दौरा भी शुरू कर दिया है। मतदाता सूची की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान 10 मार्च को किया गया था। –

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सीएम साय बोले-‘मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केवल कयासों पर…

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..