ELECTION; सिद्धनाथ गुप्ता पश्चिम बंगाल के DGP, अजय नंद कोलकाता पुलिस कमिश्नर, चुनाव से पहले आयोग ने किए अफसरों के ट्रांसफर

कोलकाता, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के ऐलान के बाद राज्य में अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) कोलकाता पुलिस कमिश्नर, आईजीपी समेत कई अफसरों का तबादला किया है। सिद्धनाथ गुप्ता राज्य के नए डीजीपी बनाए गए हैं। अजय नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर का दियात्व सौंपा गया है। बता दें कि चुनाव शेड्यूल की घोषणा के बाद मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए जा चुके हैं। चुनाव आयोग ने 27 पुलिस इंस्पेक्टर्स के ट्रांसफर भी किए हैं।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादलों का आदेश दिया। यह भी आदेश दिया कि दोनों किसी भी प्रकार के चुनाव संबंधी कार्य में शामिल नहीं होंगे।

दुष्यंत नरियाला बंगाल के मुख्य सचिव

1993 बैच के आईएएस अफसर दुष्यंत नरियाला को नंदिनी चक्रवर्ती की जगह नया मुख्य सचिव बनाया गया है। होम सेक्रेटरी भी संघमित्रा घोष बनाई गई हैं। उन्होंने जगदीश प्रसाद मीणा की जगह आयोग ने नियुक्त किया है।

मुझे यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनाव, 2026 की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की है और निम्नलिखित निर्देश देता है: दुष्यंत नारियाला (आईएएस-1993) को पश्चिम बंगाल सरकार में मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया जाए। संघमित्रा घोष (आईएएस-1997) को पश्चिम बंगाल सरकार में गृह एवं पर्वतीय मामलों की प्रधान सचिव के पद पर तैनात किया जाए।— सुजीत कुमार मिश्रा, चुनाव आयोग सचिव

चुनाव तारीख ऐलान से पहले ममता बनर्जी के किए गए ट्रांसफर रोके

पश्चिम बंगाल में कई अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले पर रोक लग गई है। इन तबादलों का आदेश रविवार दोपहर को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से राज्य में दो चरणों में होने वाले मतदान की तारीखों की घोषणा किए जाने से ठीक एक घंटे पहले दिया गया था। चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल सरकार ईसीआई की अनुमति के बिना कोई भी प्रशासनिक निर्णय नहीं ले सकती।

चुनाव आयोग के पत्र में क्या

पत्र में आगे कहा गया है आयोग के निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और उपरोक्त अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट 16 मार्च, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक भेजी जाए। इसके अलावा, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को चुनाव पूर्ण होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने यह घोषणा चुनाव आयोग द्वारा रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम सहित चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करने के बाद की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में प्रमुख पुलिस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की, जिनमें कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार शामिल हैं। आयोग के आदेशानुसार, 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को कार्यवाहक डीजीपी पांडे के स्थान पर नया डीजीपी बनाया गया है। इसी प्रकार, 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंद को सरकार के स्थान पर कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त बनाया गया है। पियूष पांडे और सुप्रतिम सरकार दोनों की नियुक्ति 30 जनवरी को हुई थी।

विनीत कुमार गोयल हटाए गए

कानून एवं व्यवस्था के महानिदेशक विनीत कुमार गोयल को भी उनके पद से हटाकर उनके स्थान पर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय मुकुद रानाडे को अतिरिक्त महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था के पद पर नियुक्त किया गया है। गोयल कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त हैं, जिन्हें अगस्त 2024 में कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में एक कनिष्ठ डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या के विवाद में नाम आने के तुरंत बाद पद से हटा दिया गया था। इसी आदेश में, आयोग ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी नटराजन रमेश बाबू को सुधार सेवाओं के महानिदेशक के रूप में तैनात करने का आदेश दिया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NHRC; वेदांता प्लांट हादसे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग गंभीर, सीएस-डीजीपी को नोटिस जारी , मुआवजा, इलाज और कार्रवाई पर मांगा जवाब

    रायपुर, छत्तीसगडःअ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक…

    FOOD; देश भर में अब तक 1.5 लाख छापे के साथ 66,000 सिलेंडर जब्त,298 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना, 70 एलपीजी वितरक निलंबित

    0 अब तक 41,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए, 1अप्रैल 2026 से अब तक 17 लाख से अधिक- 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर बेचे गए नईदिल्ली, पेट्रोलियम…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…