UPI; 40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे!, यूपीआई चार्ज पर नीति आयोग के VC का बयान, मच गया बवाल

नईदिल्ली, देशभर में अब UPI को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. जिसका ज्‍यादातर लोग व‍िरोध कर रहे हैं. यह बदलाव 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहा है. अब 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ Person-to-Merchant (P2M) UPI पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR लगाया जाएगा. इसके लागू होने के बाद सीधे तौर पर व्‍यापार‍ियों पर ज्‍यादा असर पड़ने वाला है. इन सब के बीच अब नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अशोक कुमार लाहिड़ी के बयान के बाद बवाल मचा हुआ है.

अशोक कुमार लाहिड़ी ने UPI पर लगने वाले चार्ज का बचाव करते हुए कहा कि सरकार हर चीज पर हमेशा सब्सिडी नहीं दे सकती है. उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया और साफ किया कि यह नीति आयोग का आधिकारिक रुख नहीं है.उनके मुताबिक कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट सिस्टम की लागत में मामूली योगदान देना चाहिए. हर सेवा को सरकारी सब्सिडी के भरोसे नहीं चलाया जा सकता है. उन्‍होंने यह तक कह द‍िया कि 40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे.

अशोक कुमार लाहिड़ी ने और क्‍या-क्‍या कहा?

अशोक कुमार लाहिड़ी ने टैक्स और सरकार के खर्च को लेकर भी अपनी बात रखी. लाहिड़ी ने चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार को भी उसी तरह संसाधन जुटाने चाहिए, जैसे फूल को नुकसान पहुंचाए बिना मधुमक्खी धीरे-धीरे उसका शहद लेती है. उनका तर्क था कि व्यवस्था को लंबे समय तक चलाने के लिए कारोबार को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है.

क्‍या होने जा रहे बदलाव

दरअसल, NPCI के नए नियम के मुताबिक 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी MDR लगेगा. हालांकि इसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये रखी गई है. यानी 75,000 रुपये या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर भी MDR 300 रुपये से अधिक नहीं होगा. खास बात यह है कि व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) UPI ट्रांसफर पर यह शुल्क नहीं लगेगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EPFO; पीएफ का अंशदान न जमा करने वाले संस्थानों पर ईपीएफओ ने की सख्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बहुत सारे ऐसे संस्थान चिन्हित हुए हैं जो अपने यहां के कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में अंशदान नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों पर कर्मचारी भविष्य…

    STRIKE; बैंकों में आज कामकाज ठप रहा! देशभर में हड़ताल पर कर्मचारी, छत्तीसगढ़ में बैंक बंद

    रायपुर, हफ्ते में पांच दिन काम और अपनी अन्य मांगों को लेकर आज यानी शुक्रवार से बैंक कर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है. बैंक कर्मचारियों की इस हडताल…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व