ELECTION;दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, 8 को नतीजा

नई दिल्ली, एजेंसी, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी, बुधवार को मतदान होगा। मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लग गई है।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब भी दिया। दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगा रही है कि वोटर्स लिस्ट में भाजपा के इशारों पर धांधली की जा रही है।

दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीट

वोटर्स लिस्ट को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगातार हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा केंद्र में सत्ता में होने का गलत फायदा उठा रही है। राजधानी दिल्ली में 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप ने 2015 में कुल 70 सीट में से 67 पर जीत दर्ज की थी। तब भाजपा को सिर्फ 3 सीट मिली थी और कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का डंका बजा था। तब केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीट जीती थी। भाजपा की झोली में 8 सीट गई थी, जबकि कांग्रेस एक बार फिर खाली हाथ रही थी।

वहीं, दिल्ली में बीते पांच साल में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। शराब नीति कांड में केजरीवाल समेत बड़े नेताओं की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा है। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को सीएम बनाया गया है। एक्शन में आम आदमी पार्टी

दिल्ली में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता एक्शन में नजर आए। मंगलवार को पार्टी ने इलेक्शन सॉन्ग लांच किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी मौजूद रहे।

संंजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इन मुद्दों पर लड़ा जाएगा 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव

चुनाव में धांधली

कट्टर ईमानदार Vs विशुद्ध बेईमान

आम आदमी पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग

बंदरबांट की राजनीति

दिल्ली से सीएम

आतिशी (आम आदमी पार्टी): 17 सितंबर 2024 से वर्तमान

अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी): 16 फरवरी 2020 से 17 सितंबर 2024

अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी): 14 फरवरी 2015 से 15 फरवरी 2020

राष्ट्रपति शासन: 14 फरवरी 2014 से 14 फरवरी 2015

अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी): 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014

शीला दीक्षित (कांग्रेस): 29 अक्टूबर 2008 से 28 दिसंबर 2013

शीला दीक्षित (कांग्रेस): 01 दिसंबर 2003 से 29 अक्टूबर 2008

शीला दीक्षित (कांग्रेस): 03 दिसंबर 1998 से 01 दिसंबर 2003

सुषमा स्वराज (भाजपा): 12 अक्टूबर 1998 से 03 दिसंबर 1998

साहिब सिंह वर्मा (भाजपा): 26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998

  • Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार