ELECTION-24; छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्‍मीदवारों के नाम तय,अगले हफ्ते ऐलान संभव

रायपुर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पीसीसी से हाइकमान को नाम दिए जा चुके हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इन नामों पर मुहर लगेगी। 11 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। कुछ सीटों पर पैनल तैयार किया गया है। संभवत: आचार संहिता के पहले सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

केदार कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि पहले चुनाव होने दीजिए। पांच साल सत्ता में नहीं रहने के बाद भाजपा साढ़े चार साल गायब रही। चुनाव परिणाम आते-जाते रहते हैं। हम मजबूत विपक्ष हैं। जनता के लिए हम मजबूती से आवाज उठाएंगे। अभी हमारे बड़े नेता विधानसभा में व्यस्त थे। तमाम वरिष्ठ नेता भी अब जिलों का दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साह है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह बढ़ा है। कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि लोकसभा में ज्यादा सीटें जीतेंगे।

बस्तर लोकसभा के लिए समन्वयकों की नियुक्ति

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बस्तर लोकसभा के लिए समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव से नारायणपुर के लिए शिशुपाल सोरी-चंदन कश्यप, जगदलपुर एवं चित्रकोट के लिए रेखचंद जैन व दंतेवाड़ा के लिए राजमन बेंजाम को समन्वयक नियुक्त किया गया है। बैज ने बताया कि बाकी लोकसभा सीटों के लिए भी शीघ्र ही समन्वयकों की नियुक्त की जाएगी। साथ ही संगठन स्तर पर भी नए पदाधिकारियों को नियुक्ति दी जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; थाने के बाहर कांग्रेसियों का धरना, दीपक बैज भी पहुंचे, एफआईआर वापस लेने और भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग

    0 प्रदर्शन में झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए रायपुर, राजधानी रायपुर में कल शाम को भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई…

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र