ELECTION; 90 विधानसभाओं में 29 नवंबर तक सभी श्रेणियों के कुल 103463 डाक मतपत्र प्राप्त

रायपुर , छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 29 नवम्बर 2023 तक राज्य में 90 विधानसभाओं में अब तक सभी श्रेणियों के कुल 1,03,463 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसमें सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी , निर्वाचन ड्यूटी कर्मचारियों के सुविधा केन्द्रों से प्राप्त डाक मतपत्र और अनुपस्थित श्रेणी के 80+, दिव्यांग एवं अनिवार्य सेवा मतदाताओं के प्राप्त डाक मतपत्र सभी शामिल है।

सेवा मतदाताओं को जारी किये गए ईटीपीबी प्रत्येक दिवस प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी संख्या  29 नवम्बर 2023 तक कुल 6169 है। सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी दिनांक 3 दिसंबर 2023 को मतगणना प्रारम्भ होने के पूर्व तक प्राप्त किये जाएंगे । प्रत्येक दिवस प्राप्त होने वाले इन ईटीपीबी को जिला स्तर पर अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के उपस्थिति में जिला मुख्यालय के ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाता है और इसकी संख्यात्मक जानकारी से सभी को अवगत कराया जाता है।

डाक मतपत्रों की कुल संख्या में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों / कर्मचारियों के कुल 91,086 डाक मतपत्र भी शामिल हैं जो कि मतदान दिवस के 1 दिन पूर्व तक सभी जिलों में निर्मित सुविधा केन्द्रों से प्राप्त हुए थे । 80+ आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों के घर-घर जाकर प्राप्त किये गए डाक मतपत्रों की संख्या कुल 6043 है। इसके अतिरिक्त अनिवार्य सेवा श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों की कुल संख्या 165 है ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्यात्मक जानकारी प्रत्येक दिवस भारत निर्वाचन आयोग को निर्धारित प्रारूप में प्रेषित की जा रही है और जिला स्तर पर भी इसकी जानकारी से सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराया जा रहा है। मतगणना तिथि को ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग रूम से विधानसभा  की मतपेटियां अभ्यर्थियों/ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी सुरक्षा के साथ प्रातः मतगणना स्थल तक ले जाई जाएंगी | इस संबंध में सभी जिलों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना तिथि को सबसे पहले 8 बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारम्भ की जाएगी और उसके आधे घंटे पश्चात्  ईवीएम मशीन के मतों की गणना प्रारम्भ होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा