ELECTION; अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्‍यक्ष समेत 11 पदों के लिए मैदान में उतरे 56 उम्‍मीदवार, 9 को वोटिंग

0 मतदान करेंगे 2368 अधिवक्ता

रायपुर,  जिला अधिवक्ता संघ रायपुर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 11 पदों के लिए 56 अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद बुधवार को सभी 56 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सूची जारी कर दी गई।

सहायक निर्वाचन अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए 16 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। इसमें 2368 अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करने की अनुमति दी गई है।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय एवं सांस्कृतिक सचिव के एक-क पद और उपाध्यक्ष और सहसचिव दो पद (महिला एवं पुरूष) के साथ ही कार्यकारिणी के सात पद (एक महिला और छह पुरूष) पद के लिए नौ फरवरी को मतदान होगा।10 फरवरी को मतगणना होगी।

चुनाव मैदान में ये डटे

अध्यक्ष पद के लिए-हितेंद्र तिवारी, दिनेश देवांगन, उर्वशी अग्रवाल, आनंद मोहन ठाकुर।

सचिव पद के लिए-अरुण कुमार मिश्रा,जतिंदर सिंह सेंसरी, अजय सोनी,संतोष देवांगन,पारेश्वर बाघ।

उपाध्यक्ष (महिला)-सुमन शुक्ला, रितु बुंदेल, लक्ष्मी सैनी और प्रियंका डोंगरे।

उपाध्यक्ष (पुरुष)-ताराचंद कोसले,सूर्यकान्त पाटस्कर,किशोर ताम्रकार,मनोज छाबडा,मनोज सोनकर।

कोषाध्यक्ष- श्रीकांत मिश्रा, अंकित मिश्रा।

सह सचिव (पुरुष)-अपूर्व सेन, दिलीप देवांगन, रूपेंद्र दुबे।

सह सचिव (महिला)-अर्चना त्रिपाठी, गायत्री साहू, निशा पांडे।

ग्रंथालय सचिव-सुनील कुमार शर्मा, बृजेश कुमार अवस्थी, भंजन कुमार जांगड़े,प्रदीप मिश्रा।

सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव-परसराम कश्यप, संदीप थौरानी

कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य)-अजय कुमार बालानी, आकाश जसूजा, अमीर अली, अंकित फुलझेले, आयुष सरकार(जय),बृजकिशोर साहू,चंद्रभान साहू, हेमंत शर्मा,हितेंद्र कुमार बघेल(राजू),जयप्रकाश साहू,मनीष अहलूवालिया,मृणमय वर्धन,मयूर खंडेलवाल, नवरतन प्रसाद यादव(लालु),पंकज कुमार धोटे, पुष्पेंद्र परोहा,राजीव कुमार द्विवेदी, सागर पांडेय,शिव शंकर महिलांग, विपिन कुमार शर्मा।

कार्यकारिणी सदस्य (महिला)-आशिता दत्ता, उर्वशी घोष, सावित्री नायक।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच…

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..