ELECTION; एमआर. खान छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए, प्राचार्यों की समस्याओं के समाधान की पहल का निर्णय

रायपुर, रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय में हुई छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन की प्रांतीय आमसभा में एमआर. खान को निर्विरोध फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया। आमसभा में प्रमुख संस्थापक सदस्य चमेली वर्मा ने एम.आर. खान की सक्रियता को देखते हुए अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।

आमसभा में सर्वसम्मति से कमल वर्मा को संरक्षक मनोनीत किया। इसके अतिरिक्त संगठन के प्रमुख सलाहकार के रूप में अनुराग ओझा, सलाहकार के रूप में आर.पी. दास एवं श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव, सचिव के रूप में धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती चमेली वर्मा, उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. श्रीमती भारती अग्रवाल, संयुक्त सचिव के रूप में आई.जे. विंद तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आर.के. पटेल, श्रीमती राजेश्वरी चंद्रा, श्रीमती स्वाति सिंह तिर्की एवं श्रीमती सरिता नासरे को मनोनीत किया गया।

आमसभा को संबोधित करते हुए प्रमुख संस्थापक सदस्य चमेली वर्मा ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेशभर के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत प्राचार्यों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु ईमानदारी से सार्थक प्रयास किए जाएंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष एम.आर. खान ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे आम सहमति से संगठन को प्रदेश में मजबूती प्रदान करेंगे तथा प्राचार्यों की समस्याओं को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे। उन्होंने अपने संगठन को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध रखने की घोषणा भी की।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ एवं प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कमल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रदेशभर में प्राचार्यों को न्याय दिलाने हेतु हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी प्राचार्यों को एकजुट करने हेतु संगठनात्मक सुझाव भी दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; राज्यपाल बोले- जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें, पेड़ लगाकर संरक्षित करें

    0 राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली महासमुंद, राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन…

    GOVT; मंत्रालय में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का शुभारंभ,फेडरेशन के समक्ष हुआ प्रस्तुतीकरण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का मंत्रालय में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार