ELECTION; कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता ने चुनाव से किया किनारा, राहुल बोले- मैं अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा

भोपाल, मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के कई नेता आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी और राम लहर के बीच संभावित पराजय को देखते हुए अभी से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर हाईकमान को भी अप्रत्यक्ष रूप से अवगत करा रहे हैं। नेताओं के उक्त बयान से कांग्रेस हाईकमान भी लोकसभा चुनाव के लिए उनके नामों पर विचार न करें। इसके पहले भी एमपी के कई दिग्गजों ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर कर चुके हैं।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता ने अपने आप को चुनाव से किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता स्व. अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह उर्फ राहुल भैया ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। चुनाव लड़ने के सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि मैं पहले लोकसभा का चुनाव लड़ चुका हूं लेकिन अब नहीं लडूंगा। बता दें कि मध्यप्रदेश में अजय सिंह से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, ओमकार सिंह मरकाम चुनाव लड़ने से सार्वजनिक तौर पर इनकार कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने के पहले ही हथियार डाल देने से पार्टी की छवि पर विपरीत असर भी पड़ सकता है।

बीजेपी में शामिल होंगे कमलनाथ ! पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज अपने चार दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे. जहां कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर CII सेंटर में कहा कि ये अफवाहें हैं, इस पर ध्यान ना दिया जाए. साथ आगे उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया है.दरअसल, कमलनाथ अपने छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने CII केंद्र में यह बयान देकर ये बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने दिग्गजों के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का निर्णय होगा कि वह किसको चुनाव में लड़ाना चाहती है या नहीं. वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है, कोई कहीं से बंधा हुआ नहीं है. जहां जाना चाहे वहां जा सकता है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सीएम साय बोले-‘मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केवल कयासों पर…

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..