ELECTION; लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में बड़ी बैठक, उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी होने की संभावना

नई दिल्ली,एजेंसी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों के प्रभारी बनाए गए पार्टी नेताओं के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनावी अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित करने के बीच सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और बूथ स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने के लिए एक अभियान चलाने पर जोर दिया। बाद में नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ एक अलग बैठक की। भाजपा देश के सबसे बड़े राज्य में अपनी सीटें बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उसने उन सीटों को लक्ष्य बनाया है, जहां 2019 में सपा और बसपा के हाथ मिलाने पर उसे हार मिली थी।

पिछले आम चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 सीटें जीती थीं। ये बैठकें इस संभावना के बीच हो रही हैं कि भाजपा जल्द ही अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित करेगी। अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा करेगी। 

आम चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ रही मुसीबत, तमिलनाडु की विधायक विजयधरानी ने की नड्डा से मुलाकात

तमिलनाडु में विधायक एस. विजयधरानी ने आज भाजपा पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की। वह शनिवार (24 फरवरी) को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई।लगातार तीन बार से विधायक विजयधरानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विजयधरानी कन्याकुमारी लोकसभा क्षेत्र की विलावनकोड सीट से विधायक हैं। भाजपा कन्याकुमारी से पूर्व में लोकसभा चुनाव जीत चुकी है। विजयधरानी ने भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस से अपना त्याग पत्र ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। आम चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे है। अब तमिलनाडु की तीन बार की विधायक एस विजयाधरानी शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गई हैं। भाजपा में शामिल होते ही विजयाधरानी ने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न अच्छी योजनाओं के लिए सराहना की और कहा कि कई अच्छी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, लेकिन इनमें से कुछ योजनाओं को तमिलनाडु में लागू नहीं किया जा रहा है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…