ELEPHANT;खुंटे से बंधे दर्जन भर मवेशियाें को हाथियों ने रौंदा, तडप तडप कर मर गए

बिलासपुर, कोरबा जिले के केंदई रेंज में विचरण कर रहे 58 हाथियों के दल ने ग्राम सिरमिना के निकट बगाही गांव के बाहर खूंटे से बंधे एक दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। देर रात हुई इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल देखा जा रहा है।

कटघोर वन मंडल केंदई व पसान परिक्षेत्रों में हाथियाें का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। पखवाड़े भर से केंदई में जमे 58 हाथी कभी एक साथ झुंड में तो कभी अलग-अलग दल में बंट कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुरूवार की रात हाथी के दल सिरमिना के निकट ग्राम बगाही के पास पहुंच गया। ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ के नीचे अपनी मवेशी बांध रखा था। खूंटी से बंधे मवेशियों पर दल ने हमला बोल दिया। रंभाते गाय बैल की आवाज सुनकर ग्रामीणों को पता चल गया है कि हाथी गांव के निकट पहुंच गए है।

 वन परिक्षेत्राधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि जिन किसानाें के मवेशियों को हाथियों ने मौत के घाट उतारा है वे सभी ग्राम बगाही के हैं। गनपत सिंह के दो बछिया व एक गाय, कंवल सिंह के चार गाय व एक बैल, सीताराम के तीन बछिया व एक गाय को हाथियों घटना स्थल पर मार डाला। हाथी के दल पिछले दो दिन से सिरमिना के आसपास विचरण कर रहे हैं। सप्ताह भर के भीतर दल ने 23 किसानाें 32 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचाया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; हाईकोर्ट का फैसला,8 कर्मचारियों की बर्खास्तगी रद्द, तुरंत बहाल करें

    रायपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एक बड़ा झटका देते हुए साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के 8 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को सिरे से खारिज कर दिया है। जस्टिस बीडी…

    ACTION; 1 लाख रुपये जुर्माने के साथ स्कूल संचालन पर रोक,भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर कार्रवाई

    अम्बिकापुर, भाषा के आधार पर बालक को प्रवेश देने से इंकार करने के मामले में किड्स एकेडमी पर सख्त कार्येवाही करते हुए एक लाख रुपए जुर्माना किया गया है। इस…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……