ELEPHANT; हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर किया हमला, दो की मौत, पांच साल में 325 लोगों की गई जान

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के कोरिया जिले में जंगली हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात जंगली हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर हमला कर दिया। इस हमले में गौरव (22) और अमर सिंह (35) की मौत हो गई।

यह सड़क कोरिया जिले के रामगढ़ और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के कोटाडोल के बीच बनाई जा रही है। जिस जंगल वाले इलाके में हाथी ने हमला किया वह एमसीबी जिले के अंतर्गत है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में फैला हुआ है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के देवसील गांव में सड़क निर्माण कार्य जारी है। काम करने के बाद श्रमिक जब रविवार रात भोजन कर आराम कर रहे थे, तब अचानक लगभग 11.30 बजे एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और श्रमिकों पर हमला कर दिया।अधिकारियों ने बताया कि हमले में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमर सिंह ने सोनहत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टाइगर रिजर्व के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचाया।अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी होने के बाद, प्रत्येक मृतक के परिवार वालों को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी जाएगी। तथा 5.75 लाख रुपये जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिये जाएंगे।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक दशक से अधिक समय से हाथियां का हमला एक बड़ी चिंता का विषय रहा है। पिछले कुछ वर्षों में यह समस्या मध्य क्षेत्र के कुछ जिलों में भी फैल गई है। राज्य के सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, जशपुर और बलरामपुर जिलों में मानव—हाथी संघर्ष की घटनाएं अधिक होती है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले में 325 से अधिक लोगों की जान गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PWD;पुल निर्माण की धीमी गति पर लोनिवि अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे डिप्टी सीएम अरुण साव

    *डिप्टी सीएम अरुण साव ने जगदलपुर शहर ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार और अधिकारी को लगाई फटकार जगदलपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान…

    TIHAR;संभागीय समीक्षा बैठक में सीएम साय ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश- किसानों को खाद-बीज की कोई कमी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार होंगे

    0 मैराथन समीक्षा बैठक में तेल नदी पर एनीकट के लिए 7 करोड़ स्वीकृत गरियाबंद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..