GANESH CHATURTHI; रायपुर शहर में भी तत्काल गणेश चतुर्थी अवकाश घोषित हो-विजय झा

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व से ही अविभाजित मध्य प्रदेश में अपने-अपने जिलों में कलेक्टरों को तीन स्थानीय अवकाश जो सामान्य अवकाश की सूची में शामिल नहीं है, दिए जाने की अधिकारिता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। इसी कड़ी में कलेक्टर अपने जिले में जो विशेष आयोजन त्योहार होते हैं, उसके लिए अवकाश घोषित करते हैं। किंतु गणेश चतुर्थी का अवकाश रायपुर जिले के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में घोषित करने से कर्मचारियों में नाराजगी है।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि इस स्थानीय अवकाश आदेश से यह परिलक्षित हो रहा है कि गणेश की स्थापना गणेश चतुर्थी एवं नुवाखाई मानने वाले रायपुर शहर या रायपुर नगर निगम सीमा में नहीं रहते है। सभी बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थात कलेक्टर रायपुर के क्षेत्राधिकार तिल्दा आरंग अभनपुर में ही होंगे, यह उचित नहीं है‌। इससे रायपुर शहर के कर्मचारियों में आक्रोश है।

श्री झा ने कहा है कि यह स्थानीय अवकाश सनातन हिंदू धर्म के विपरीत व उत्कल वासियों की भावनाओं के विपरीत है। तत्काल कलेक्टर रायपुर इस आदेश में संशोधन कर गणेश चतुर्थी व नुवा खाई का अवकाश रायपुर शहर में भी घोषित करें। जारी आदेश में ब्रैकेट में यह अंकित की रायपुर शहर को छोड़कर इसे तत्काल विलोपित किया जावे। 

  • Related Posts

    TRIBAL DAY; भारी भीड़ एवं गगनभेदी नारों के बीच अंतागढ़ में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों का महाकुंभ

    15 सूत्रीय मांगों को लेकर उठी बुलंद आवाज कांकेर, ढोल-मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों लोग और आदिवासी अधिकारों के नारों से रविवार को अंतागढ़ का उन्मुक्त खेल…

    80 वें स्वतंत्रता पर सीएम साय राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे तिरंगा

    0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहणरायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र