EMRS EXAM; ईएमआरएस 16 से 24 दिसंबर तक आयोजित करेगा TGT, PGT और नॉन-टीचिंग परीक्षाएं

नई दिल्ली, एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूलों (EMRS) में TGT, PGT और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल्स स्टाफ सेलेक्शन एग्जाम (ESSSE) 2023 की तारीख और आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर (EMRS Exam Date and City 2023) की घोषणा कर दी है। समिति द्वारा बुधवार, 22 नवंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षाओं का आयोजन 16 से 24 दिसंबर तक किया जाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाएगा।

पदों के अनुसार परीक्षा तिथियों की बात करें तो सबसे पहले प्रिंसिपल पदों और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 16 दिसंबर को क्रमश: सुबह और शाम की पालियों में किया जाएगा। इसके बाद 17 दिसंबर को हॉस्टल वार्डेन और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। फिर 23 दिसंबर को लैब अटेंडेंट और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। वहीं, सबसे आखिर में 24 दिसंबर को टीजीटी (मिस.) और एकाउंटेंट परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

NESTS ने EMRS भर्ती परीक्षाओं के लिए CBSE द्वारा आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, emrs.tribal.gov.in पर एक्टिव लिंक से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर दिए गए सिक्यूरिटी पिन के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड उम्मीदवारों परीक्षा से 2 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई