WORKSHOP;डांस के साथ रील्‍स बनाना, वायरल करने की तकनीक सीखने वर्कशाप में 27 जुलाई को

0 महाराष्‍ट्र मंडल में दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ सावन थीम पर होने वाले वर्कशाप के लिए युवाओं में उत्साह

रायपुर, अगर आपको भी है रील्स बनाने का शौक और रील्स के अधिक वायरल करने यानी अधिक रिच नहीं होने के कारण आप हताश रहते हैं, तो यह डांस वर्कशाप आपके लिए है। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में कला एवं संस्कृति समिति की ओर से सावन थीम पर डांस वर्कशाप रविवार, 27 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से लगाया जाएगा है। यह वर्कशाप मंडल के ही दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ आयोजित किया गया है। इस वर्कशाप में प्रतिभागियों को डांस के साथ रील्स बनाना और उसे सही ढंग से वायरल करने के टिप्स दिए जाएंगे।
कला एवं संस्कृति समिति की सदस्य और कोरियोग्राफर देविका देशपांडे ने बताया कि रील्‍स पर वायरल होने का सबसे आसान तरीका है ट्रेंडिंग म्यूजिक का इस्तेमाल करना। जब आप किसी लोकप्रिय गाने का उपयोग करते हैं, तो आपकी रील्‍स को ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा। वर्कशाप में हम लोगों को यह भी बताएंगे कि आखिर वो ट्रेंडिंग गाने कैसे सलेक्ट करें और उनका सही इस्तेमाल कैसे करें।
कला एवं संस्कृति समिति की प्रमुख अजय पोतदार और भारती पलसोदकर के अनुसार सावन थीम पर आयोजित यह वर्कशाप सभी के लिए लाभकारी होगी। हम अपने मोबाइल से ही अच्छे रील्स बनाकर उसे वायरल कर रहे हैं। वीडियो के साथ ऑडियो की मैचिंग इसमें काफी महत्व रखती है। वर्कशाप में इसके बेसिक को भी बताया जाएगा। अंकिता किरवई, प्रार्थना दंडवते, अनुषा टेंबे, श्रीजा पोतदार वर्कशाप में  सहयोग देंगी। वर्कशाप में भाग लेने के लिए चौबे कॉलोनी स्थि‍त महाराष्‍ट्र मंडल कार्यालय में पंजीयन कराया जा सकता है। 

  • Related Posts

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    ​5 सितंबर को वियतनाम में हुए मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में देश की बेटी निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला…

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    0 होटल से टूर ऑपरेटर, होमस्टे, इको-टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन और सोशल मीडिया तक 10 श्रेणियों में होंगे , प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार एवं मेमेंटो रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी