FASHION;महविश ने शेयर की अपनी वेडिंग फोटोज! बैकलेस वाइट गाउन में दिखा ग्लैमरस रूप

नईदिल्ली, आरजे महविश का नाम जब से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जुड़ा है, वह लाइमलाइट में बनी ही रहती हैं। खासकर, उनका स्टाइलिश रूप लोगों को पसंद आता है, तो इस सबके बीच हसीना का सेंस ऑफ ह्यूमर और अपने मन की बात कहने का तरीका भी सबका ध्यान खींच लेता है। जैसे कि अब उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों पर तंज कसते हुए वाइट गाउन में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और कहा कि उनका दूल्हा भाग गया है।

हालांकि, यहां हमारा ध्यान महविश के खूबसूरत लुक पर अटक गया। जहां वह बैकलेस गाउन में बेहद सिजलिंग लगीं, तो उनकी अदाएं भी किसी हीरोइन से कम नहीं लगीं। विदेश में खाली सड़के के बीच में खड़े होकर कराया गया उनका फोटोशूट सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

वैसे तो महविश की तस्वीरें हमेशा ही लाइमलाइट बटोर लेती हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ हटके है। जहां बैकलेस वाइट गाउन में महविश का ग्लैमरस अंदाज दिखा, तो साथ में उनका कैप्शन भी कैची है। उन्होंने लिखा, “कई मीडिया हाउस ने क्लेम किया कि 31 जून को मेरी शादी है। ये उसके फोटो हैं। बस दूल्हा भाग गया। कोई करेगा मुझसे शादी?” जिसके बाद से ही उनके पोस्ट पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। जहां तारीख शायद वह 31 जुलाई को जगह गलती से जून लिख बैठीं।

महविश ने उनके रिलेशनशिप को लेकर हो रही तरह- तरह की बातों पर मजाकिया अंदाज में फोटोज के जरिए जवाब दिया। जहां वाइट आउटफिट में उनका स्टाइल बड़ा- ही लाजवाब लगा। जिसे उन्होंने स्टाइल भी खूबसूरत ढंग से किया। जहां साटन के फ्लोइ गाउन को पहन हसीना सड़क के बीचों- बीच खड़े होकर दिलकश अदाएं दिखा गईं।

हेयर और मेकअप लगा ऑन पॉइंट

हेयर और मेकअप लगा ऑन पॉइंट

आखिर में महविश के स्टनिंग लुक को न्यूड लिप्स, मैचिंग ब्लश और आईशैडो के साथ कंप्लीट टच दिया। जहां मिडिल पार्टीशन के साथ वैवी कर्ल वाले बालों का हवा में उड़ना उनके लुक को और भी खूबसूरत बना गया। तभी तो  महविश के स्टाइलिस अंदाज की तारीफ लोगों ने खूब की।

लोग बोले- चहल भाई आज पागल हो जाएंगे

महविश का वेस्टर्न लुक सामने आने के बाद से लोग भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें ब्यूटीफुल कहा, तो कोई संसद से उन्हें नेशनल क्रश घोषित करने की ही मांग करने लगा। एक ने लिखा, “ये गेम ऑफ थ्रोन्स की क्वीन जैसे क्यों लग रही हैं”, तो दूसरा बोला, “मेरे सपनों की रानी मिल गई।” इसी तरह एक अन्य ने युजवेंद्र का जिक्र करते हुए कमेंट किया, “चहल भाई आज फोटो देखकर पागल हो जाएंगे। “

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर