STRIKE;11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिनी हड़ताल 29 दिसम्बर से

0रायपुर संभाग स्तरीय बैठक में कर्मचारियों में दिखा उत्साह

रायपुर, प्रदेश के सरकारी कर्मचारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 29, 30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी अधिकारी एकजुट होकर प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल में भाग लेंगे।

हड़ताल की तैयारी के क्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन के पदाधिकारी विभिन्न संभागों में बैठक कर कर्मचारी अधिकारियों को हड़ताल में सहभागी बनने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज राजधानी रायपुर में रायपुर संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी, जिला संयोजक पीताम्बर पटेल एवं जिला संरक्षक उमेश मुदलियार के संयोजकत्व में किया गया। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के दौरे पर होने के कारण बैठक का दायित्व पेंशनर फोरम के प्रांतीय संयोजक बी. पी. शर्मा एवं फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री राजेश चटर्जी ने निभाया।

बैठक में विशेष रूप से रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती की उपस्थिति रही। श्री भारती की उपस्थिति से आगामी तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में नया उत्साह और जोश देखने को मिला। रायपुर संभाग के कर्मचारी अधिकारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सी. एल. दुबे, संतोष वर्मा, श्रीमती ऋतु परिहार, श्रीमती देवमणि साहू, श्रीमती तृप्ति साहू श्रीमती योगिता वर्मा, मनोज साहू, साधू राम नेताम, चंदूलाल चंद्राकर,पुकराम कुर्रे,मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, मो फिरोज, डॉ प्रशांत रावत सहित रायपुर संभाग के विभिन्न संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य शिशिर तिवारी, पवन सिंह एवं व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

  • Related Posts

    HC; शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सभी मामलों की सुनवाई टालना अनुचित, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने 72 वर्षीय वृद्ध मकान मालिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, कि बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित शोकसभा के आधार पर पूरे दिन के लिए…

    FOREST; प्रशिक्षु IFS अफसरों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, इन वनमंडलों की जिम्मेदारी दी गई

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र