GOVT; धर्मांतरण विवाद में कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला की छुट्टी, निखिल होंगे नए एसपी

रायपुर, राज्य सरकार ने दो जिलों के एसपी का तबादला किया है। जिले में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के कांकेर के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को राज्य सरकार ने हटा दिया है। वहीं निखिल अशोक रखेचा को कांकेर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं वेदव्रत सिरमौर गरियाबंद के नये पुलिस कप्तान होंगे.

बता दें कांकेर जिले में आदिवासी समुदाय और ईसाई धर्म अपना चुके आदिवासियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आमाबेड़ा में जहां एक व्यक्ति के शव दफन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. ईसाई समुदाय से जुड़े एक व्यक्ति के शव को गांव में दफनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि शव को जबरदस्ती गांव में दफनाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.

देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद हिंसा में तब्दील हो गया. हालात काबू में करने के दौरान क्षेत्र के डीआईजी तुकाराम कांबले और एसपी आशीष बंसोड़ समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. झड़प में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल हुए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी , ताकि किसी भी तरह की और अप्रिय घटना को रोका जा सके. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है.

  • Related Posts

    PR; आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 2021 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग…

    GAD; छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 38 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग विभागों में पदस्थ 38 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर