EOW; ओवरटाइम घोटाला मामले में CSMCL के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

रायपुर, ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने पूर्व एमडी को 17 जुलाई को हिरासत में लिया था. उन्हें शनिवार (18 जुलाई) को विशेष न्यायालय में पेश किया गया था. इसके बाद उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

इस मामले में EOW ने 12 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है. इन आरोपियों में अनवर ढेबर, नवीन प्रताप सिंह तोमर, तिजऊराम निर्मलकर, अभिषेक सिंह, नीरज कुमार चौधरी, अजय लोहिया, अजीत नरबले, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, एन उदय राव, राजीव द्विवेदी और संजीव जैन के नाम शामिल हैं.बताया जा रहा है कि 172 करोड़ के इस घोटाले के मामले में जांच एजेंसियों का मानना है कि अरुणपति त्रिपाठी से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं. भुगतान स्वीकृति प्रक्रिया, कमीशन नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आएगी.

ओवरटाइम भुगतान घोटाला

CSMCL में 2019 से 2024 के बीच मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए ओवरटाइम भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर भुगतान किया गया. करीब 115 करोड़ की राशि बांटी गई. सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि राशि कर्मचारियों के पास नहीं पहुंची और अधिकारियों ने आपस में बांट ली. इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब 29 सितंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन व्यक्तियों के पास से 28 लाख रुपये बरामद किए थे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

     ACCIDENT; बेचारे अभिभावक क्या करे?……….

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से  सात किलोमीटर दूर सीरीखेड़ी गांव में  गत बीती रात एक कार दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। समाचार पत्र के अनुसार कार क्रमांक…

    SNAKE; लापरवाही पड़ी भारी , रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत…

    रायपुर,  जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व