EOW; पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, 8 दिन की मिली पुलिस रिमांड

रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की टीम ने मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर सिंह जाटव (35) और अरविंद जाटव (41) के रूप में हुई है। दोनों मध्यप्रदेश के भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम घना की गड़िया के निवासी हैं। EOW ने दोनों को 16 नवंबर को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रायपुर में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 23 नवंबर 2026 तक पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया है।

EOW-ACB की जांच के मुताबिक, 7 जनवरी 2024 को पटवारियों को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण के लिए चयनित करने के उद्देश्य से विभागीय परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा आयुक्त, भू-अभिलेख द्वारा कराई गई थी। इसके परिणाम के आधार पर 216 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। परीक्षा में गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने उच्च स्तरीय जांच कराई थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले की जांच EOW-ACB को सौंपी थी। ब्यूरो की प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के तथ्य सामने आने के बाद अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

प्रश्नपत्र मुद्रण समिति से जुड़े आरोपी के साथ रची साजिश

जांच में सामने आया कि वीर सिंह जाटव और अरविंद जाटव ने प्रश्नपत्र मुद्रण समिति से जुड़े सह-आरोपी वीरेन्द्र जाटव के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा था। आरोप है कि परीक्षा की गोपनीयता भंग कर परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक किया गया और परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अवैध रूप से उपलब्ध कराया गया। इसके बदले अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली गई।

परेड में पटवारियों ने की आरोपियों की पहचान

EOW ने 15 नवंबर 2026 को कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों आरोपियों की पहचान परेड कराई थी। इसमें परीक्षा में शामिल हुए संबंधित पटवारियों ने आरोपियों की पहचान प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने, लीक प्रश्नपत्र से तैयारी के लिए स्थान मुहैया कराने और अवैध वसूली करने वाले व्यक्तियों के रूप में की। जांच में आरोपियों की संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

इन धाराओं में दर्ज है अपराध

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(सी) और भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल EOW-ACB दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान पेपर लीक नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य लोगों और अभ्यर्थियों से वसूली गई रकम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RMC;राजधानी में फैली गंदगी, दिवाली का कचरा गलियों में बिखरा, निगम उपायुक्त और जोन आयुक्त को नोटिस जारी

     रायपुर, राजधानी रायपुर में फैली गंदगी पर नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर नगर पालिका निगम के दो वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। निगम आयुक्त…

    PROTEST; 18 नवंबर को प्रदेशभर में निकलेगा आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

    *पटवारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज हुई आपातकालीन वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत