EOW; ईओडब्ल्यू का दुर्ग में छापा, दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, रातों-रात बदली जिंदगी तो हुआ शक

रायपुर,  पुलिस ने छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग में छापामार कार्रवाई कर महादेव सट्टा एप से जुड़े दो सगे भाइयों, यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जब्त किए गए मोबाइल से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। आरोपी यामंत दो वर्ष से दुबई में रहता था। यह महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का करीबी बताया जा रहा है। आरोपी यामंत ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह पूर्व में दुबई में रहकर महादेव सट्टा एप चलाने का काम करता था। वहां से लौटने के बाद वह छत्तीसगढ़ में काम कर रहा था। यामंत के पास से यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) का आई कार्ड मिला है। कार्ड की वैधता 16 नवंबर 2022 से 15 नवंबर 2024 तक की है। ओमप्रकाश भी पूर्व में महादेव सट्टा एप संचालित करने यूएई में रहता था।

एसीबी-ईओडब्ल्यू कर रही जांच

महादेव सट्टा की जांच कर रही एसीबी-ईओडब्ल्यू को सबसे पहले दोनों भाईयों के बड़े लेन-देन का पता चला। उनके माध्यम से होने वाले पैसों का ट्रांजेक्शन देखकर ही पड़ताल की गई। सीधा लिंक सौरभ चंद्राकर से मिलने के बाद ईओडब्ल्यू और रायपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से उनकी तलाश शुरू की थी। इस मामले में कुछ और लोगों का नाम सामने आया है। उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इसमें जल्द कुछ लोगों की गिरफ्तारी होगी।

दुबई में बैठे लोगों से सीधे बात

यामंत का सिम कार्ड शुभम के नाम से है। यूएई का नंबर है। वाट्सएप ग्रुप में लोग उसे जड्डू के नाम से जानते हैं। उसका काम यहां सट्टे की रकम का बैंक डिपाजिट करने के साथ विथड्राल करने का है। महादेव सट्टे के पैसों का पूरा लेन-देन वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चलता है। इसके लिए वह रोजाना दुबई में बैठे लोगों से बात करता था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    SUICIDE; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, ग्रामीण प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से लगाई छलांग

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…