EXAM; बोर्ड परीक्षा के भय और तनाव को दूर करने हेल्पलाइन पर तीन दिनों में 208 फोन कॉल

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए 22 फरवरी से 22 मार्च तक हेल्पलाइन का संचालक किया जा रहा है। तीन दिनों में हेल्पलाइन पर प्राप्त 208 फोन कॉल का निराकरण किया जा चुका है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-18002334363 पर आज 70 फोन काल प्राप्त हुए। इसी प्रकार 22 फरवरी को 61 फोन कॉल और 23 फरवरी को 77 फोन कॉल प्राप्त हुए, जिनका निराकरण विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया।
हेल्पलाइन में आज भौतिक शास्त्र विषय के विषय विशेषज्ञ श्रीमती कुमकुम झा ने भौतिक शास्त्र विषय के परीक्षाओं के तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। मनोचिकित्सक डॉ. मोनिका साहू द्वारा परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। हेल्पलाइन में प्रदेश के विभिन्न जिलो के विद्यार्थियों द्वारा कॉल कर परीक्षा तैयारी संबंधी प्रश्न पूंछे गए। सोमवार 26 फरवरी को रसायन शास्त्र विषय के विषय विशेषज्ञ श्रीमती नम्रता तिवारी और शैक्षिक अभिप्रेरक श्री नागेन्द्र दुबे विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाईन में उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व यह हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……