SUSPEND; आईएएस की ‘औकात’ पूछने वाले अफसर पर बड़ा एक्शन…

भोपाल, मध्यप्रदेश के सागर के कार्यपालन यंत्री हेमंत कश्यप को IAS की औकात पूछना भारी पड़ गया है। पीएचई ईई हेमंत कश्यप का IAS को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए वीडियो सामने आने के बाद सागर कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कलेक्टर सागर कार्यालय में अटैच कर दिया है। जो वीडियो सामने आया था उसमें ईई हेमंत कश्यप IAS के साथ ही जिला पंचायत सीईओ के लिए भी अपशब्द बोल रहे थे।

कार्यपालन यंत्री हेमंत कश्यप निलंबित

वीडियो सामने आने के कुछ घंटों बाद ही अब कार्यपालन यंत्री हेमंत कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। संभागायुक्त कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के मुताबिक सागर कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से यह बताया गया कि 17 जून को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एफएचटीसी के कार्यों की समीक्षा की गई थी, जिसमें 2742 एफएचटीसी के कार्य लंबे समय से लंबित पाए गए। इस वजह से कई ग्रामों में ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। लगातार समीक्षा के बाद भी योजना के क्रियान्वयन में कोई संतोषजनक प्रगति नहीं पाई गई। कलेक्टर सागर के प्रस्ताव के अवलोकन के बाद ईई कश्यप को संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कलेक्टर सागर कार्यालय में अटैच कर दिया है। कोई अभद्र शब्द नहीं बोला- हेमंत कश्यप

वहीं निलंबन की कार्रवाई के बाद कार्यपालन यंत्री पीएचई हेमंत कश्यप का कहना है कि मैंने किसी भी वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि को न तो कोई अभद्र शब्द बोले हैं, न ही किसी से अभद्रता की है। जबकि वीडियो में वो ये कहते सुने जा सकते हैं ‘IAS बनना क्या बड़ी बात है? IAS की औकात क्या होती है? मेरे घर में 20 डॉक्टर हैं. मेरा बेटा गोपाल कश्यप सिंगर है, उसके पोस्टर भोपाल में लगे हैं।’

  • Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश