CORRUPTION; 17 करोड की लागत से नव निर्मित कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में खुली भ्रष्टाचार की पोल, अचानक भर-भराकर गिरी फॉल सीलिंग

 0 महीनेभर पहले हुआ था लोकार्पण

बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिला मुख्यालय में हाल ही में 17 करोड़ की लागत से बनाए गए देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर की फॉल सीलिंग आज अचानक भर-भराकर गिर गई. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की पोल खोल दी.

बता दें कि महीनेभर पहले ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर भवन का लोकार्पण किया था. सीलिंग गिरने से 17 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठने लगे हैं. पूरे मामले में ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंकाएं बढ़ गई है.

निर्माण कार्य में घोर अनियमितता उजागर

इस कन्वेंशन भवन का निर्माण कई सालों के बाद पूरा हो पाया था और मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित हुआ था. इस दौरान डिप्टी सीमए अरुण साव भी उपस्थित थे. ऐसे में फॉल सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण कार्य में बरती गई घोर अनियमितताओं को उजागर कर दिया है. अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या इतनी बड़ी लागत से बने भवन में ऐसी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया कि वह लोकार्पण के तुरंत बाद ही ढहने लगा. निर्माण कार्य में ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया. क्या अधिकारियों की शह पर गुणवत्ता से समझौता किया गया और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया. क्या लोकार्पण की जल्दी में भवन का निर्माण कार्य आनन-फानन में निपटाया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई.

डीएमएफ राशि से हुआ था कन्वेंशन सेंटर का निर्माण

इस घटना ने जिला प्रशासन और निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है. बताया जा रहा कि डीएमएफ राशि से इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया गया है. इसे कई सालों बाद तैयार किया गया. बनने में काफी देरी हुई, इसे लेकर कई बार सवाल भी खड़े हुए, जब बना भी तो भवन का ये हाल है.

सुधार और जांच के लिए निर्देशित करेंगे -कलेक्टर

इस मामले में कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि विभाग को सुधार और जांच के लिए निर्देशित किया जाएगा. संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे.

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई