ACCIDENT; तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत चार बच्चों की मौत, तीन परिवारों में पसरा मातम

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बलोदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में आज दर्दनाक हादसा हो गया. तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा कि मृतकों में तीन लड़की और एक लड़के हैं. चारों बच्चे तीन अलग-अलग परिवार के थे. इनमें भाई-बहन भी शामिल हैं. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. चारों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बताया जा रहा कि सभी बच्चे 5-8 साल के बीच के हैं. उप पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि आज सुबह चारों बच्चे स्कूल गए थे, जहां से घर आने के बाद खाना खाकर पुष्पांजलि श्रीवास, तुषार श्रीवास, ख्याति केंवट और अम्बिका यादव रोज की तरह खेलने निकल गए. दोपहर 2 बजे गांव के एक व्यक्ति ने तालाब में एक बच्चे को डूबा हुआ देखा और ग्रामीणों को सूचना दी.

ग्रामीणों ने मिलकर बच्चे की तलाश तालाब के अंदर की। इस दौरान चार बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और बलौदा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सभी बच्चों को मृत घोषित किया. परिजनों की उपस्थिति में सभी बच्चो का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में बलौदा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.

मृतक बच्चों के नाम

पुष्पांजली श्रीवास उम्र 08 वर्ष
तुषार श्रीवास उम्र 05 वर्ष
ख्याति केेंवट उम्र 06 वर्ष प
अंबिका यादव उम्र 06 सभी भैंसतरा निवासी

  • Related Posts

    POLICE RAID; स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार!, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, दो लोगों पर FIR

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान सेंटर में कुछ युवक-युवतियां…

    ACCIDENT; सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की मौत पर पसरा मातम, रायपुर से नागपुर जा रहे थे

    रायपुर, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार को ट्रक और बोलरो की जोरदार टक्कर में 3 बच्‍चाें समेत 9 लोगों की मौत हो गई.…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी