STRIKE; 2 लाख रिश्वत के बाद भी पुश्तैनी जमीन नहीं मिली,भूख हड़ताल पर बैठा परिवार,आत्मदाह की दी चेतावनी

 गरियाबंद, जिले के अमलीपदर तहसील के खरीपथरा एक ग्रामीण की 7 एकड़ पुश्तैनी जमीन को दबंगों ने हथिया लिया. इस जमीन को पाने के लिए ग्रामीण ने 2 लाख से ज्यादा रिश्वत दी, मगर 2 साल बीतने के बाद भी बंदोबस्त सुधार नहीं हो सका है और जमीन उसके नाम पर नहीं हो सकी है। अब यह परिवार दफ्तरों के चक्कर लगाते थक चुका है, और 14 जुलाई से कलेक्टोरेट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है. इसके बाद भी अगर जमीन उसके नाम पर नहीं हुआ तो उसने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है.

पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा

ये पूरा मामला अमलीपदर तहसील का है. खरीपथरा निवासी 48 वर्षीय मुरहा नागेश आज सुबह से अपने दो बेटे और पत्नी के साथ खाली बर्तन लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है. काम नहीं हुआ तो सामूहिक आत्मदाह भी करने का जिक्र लगाए गए बैनर में उल्लेख किया है. मुरहा ने बताया कि पूर्वजों से कास्त करते आ रहे कृषि भूमि को ग्राम के कुछ दबंगों ने राजस्व विभाग वालों से मिली भगत कर अपने नाम करवा लिया था.

अभिलेख त्रुटि के कारण रिकार्ड में मौजूद लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि दूसरे स्थान पर दिखता है। गांव के दबंगों ने उसे बेदखल कर दिया है. जिससे तीन बेटे और पत्नी का अब गुजर बसर कर पाना दूभर हो गया है. आगे लिखा है कि अपना हक पाने वह तहसील से लेकर कलेक्टोरेट तक चक्कर लगा कर थक चुका है।

रिश्वत के बाद भी नहीं हुआ काम

पीड़ित मुरहा ने बताया कि 2 साल पहले जब बंदोबस्त सुधार के लिए आवेदन किया तब से तहसील में 3 तहसीलदार बदल गए. तब तक 1लाख, 60 हजार,फिर 20 हजार करके तीन बार में लगभग 2 लाख का रिश्वत लिया जा चुका है. कुछ दिन पहले ही अमलीपदर तहसील ने मुरहा के पक्ष में फैसला सुनाया।तीन दिन राहत मिली लेकिन उभय पक्ष न तहसील के आदेश को एसडीएम न्यायालय में चुनौती दे दिया है. एसडीएम दफ्तर ने मुरहा के कृषि कार्य में रोक लगा दिया है.

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई