FRAUD;पत्नी का इलाज कराने पहुंचे शख्स ने डॉक्टर से ही ठग लिए 1 करोड़ रुपए, एक गिरफ्तार

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले में पत्नी का इलाज करवाने पहुंचे शख्स ने डॉक्टर से ही एक करोड़ ठग लिए। रकम दोगुना करने का झांसा देकर उसने 2018 से 2024 के बीच कुल 6 सालों में एक करोड़ रुपए ऐंठे। किस्तों में दी जाने वाली निवेश की रकम 2 लाख रुपए बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई।

डॉक्टर को इस बीच जरा भी भनक नहीं लगी कि उनसे ठगी हो रही है। इस साल जब रकम लौटाने की बात कही, तो व्यक्ति आना-कानी करने लगा। इसके बाद पीड़ित की बेटी ने कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मास्टर माइंड अब भी फरार है।

रकम दोगुना करने का दिया झांसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अपर्णा रामटेके (26) आरईएस कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता देवेंद्र रामटेके की शहर के एक मेडिकल कॉपलेक्स में क्लीनिक है। संजय नगर में रहने वाला आलीम खान 2017 में अपनी पत्नी का इलाज कराने उनके पिता के पास आया था। यहीं से जान-पहचान शुरू हुई। 2018 के नवंबर में आलीम ने खुद को कोलकाता की एक कंपनी में काम करने वाला बताया। उनके पिता को रकम दोगुना करने का लालच दिया। आलीम ने पहले दो लाख रुपए लिए। फिर कहा कि पुरानी कंपनी डूब गई है। अब वह नई कंपनी से जुड़ा है। निवेश करने पर दोगुने पैसे दिलवा देगा।

इसी भरोसे में देवेंद्र ने उसे 2019 के जनवरी से दिसंबर तक करीब 10 लाख नगद और ऑनलाइन दिए। 2020 में भी किस्तों में पैसे देते रहे। 2021 से 2024 तक लगातार पैसों की मांग होती रही। अपर्णा और उनके पिता ने आलीम को कुल 75 लाख रुपए ऑनलाइन व नगद दिए। इसके अलावा 23 लाख रुपए उसने आरोपी डीलक्स मरकाम के खाते में ट्रांसफर करवाए थे। कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई।

पीड़ित परिवार ने जब पैसे वापस मांगे, तो आरोपी हर बार दो-चार दिन में मिल जाएगा कहकर टालता रहा। आखिरकार अपर्णा ने परेशान होकर इस साल 14 मई को कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आलीम के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया। कांकेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी डीलक्स मरकाम आलीम के कहने पर पैसे अपने खाते में ले रहा था। वह भी फरार था। मुखबिर से पता चला कि डीलक्स कोंडागांव में केशकाल थाना स्थित अपने गांव चिपरेल में छिपा है। इसके बाद कांकेर थाने से टीम रवाना की गई। आरोपी को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    PLANE; बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. फ्लाइट लैंडिग के दौरान विमान का टायर फट गया. फ्लाइट प्रयागराज से बिलासपुर आई थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट…

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….