FERTILIZER; खाद की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन, किसानों ने नेशनल हाइवे किया जाम 

महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में लंबे समय से खाद की किल्लत और खाद की कालाबाजारी चल रही है. जिससे अंचल के किसान काफी आक्रोशित हैं. किसानों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा. बसना विधानसभा के सांकरा अंचल के सैकड़ों किसानों ने नेशनल हाईवे- 53 में चक्काजाम कर दिया.

 घंटों चक्काजाम और शासन प्रशासन के खिलाफ किसान उग्र प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते रहे. वहीं किसानों के प्रदर्शन का भी समर्थन मिला. कांग्रेस के किसान नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए. बता दें कि महीनों बीत जाने के बाद भी किसानों को सरकारी सोसायटियों के माध्यम से अब तक पर्याप्त मात्र में खाद की आपूर्ति नहीं की गई है.

खाद नहीं मिलने से एक तरफ किसान परेशान हैं, उनकी फसल खराब हो रही है. वहीं बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर सरकारी सोसायटियों में खाद आपूर्ति नहीं है तो फिर प्राइवेट सेक्टरों के दुकानों में कैसे ट्रकों से यूरिया और DAP खाद आ रहा है.कांग्रेस किसान नेता आरोप लगा रहे हैं कि, शासन प्रशासन जानबुझकर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा रही है. अब किसान प्राइवेट सेक्टर से 266 रुपए के यूरिया को 1000 रुपए में खरीदने को मजबूर है. दुकानदार खाद की कालाबाजारी कर किसानों को मनमाने कीमत पर बेच रहें हैं

किसानों ने ओडिशा में खाद की तस्करी करने का आरोप भी लगाया है. वहीं क़ृषि विभाग के अधिकारी का कहना है कि, शासन की ओर से खाद की आपूर्ति कम हो रही है इसलिए समस्या आ रही है. फिलहाल किसानों को समझाया गया है कि और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है.

इस माह मिलेगा 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया का आबंटन स्वीकृत किया है। इसमें सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में 20 हजार टन, द्वितीय सप्ताह में 35 हजार टन और शेष 5 हजार टन की आपूर्ति माह के अंत तक सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की हर आवश्यकता पर राज्य सरकार संवेदनशील है और यह अतिरिक्त आबंटन उनकी खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद की आपूर्ति उनकी समयबद्ध जरूरतों के अनुरूप प्राथमिकता से की जा रही है। अब तक निर्धारित लक्ष्य का 98 प्रतिशत यूरिया किसानों तक पहुँच चुका है।

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर