FARMING; अब एक ही पौधे में लगेंगे बैगन, टमाटर और मिर्च, वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई

भोपाल,  अब बैंगन ,टमाटर अथवा मिर्च की खेती के लिए अलग अलग पौधे लगाने की जरुरत नहीं। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने एक ऐसी फसल तैयार किया है जिसमें एक ही पौधे में से बैंगन, टमाटर और मिर्च की फसल तैयार कर सकते हैं। इससे देश की खेती किसानी में क्रांतिकारी परिवर्तन की कल्पना की जा रही है।  
एक ही पौधे से बैंगन, टमाटर और मिर्ची की खेती करने के लिए किसानों ने करीब पांच सालों तक इस पर शोध किया किया फिर जाकर इस पर जाकर सफलता मिली। वैज्ञानिकों ने अपने विशेष तकनीकि के माध्यम से एक ऐसा पौधा तैयार किया जिसमें एक ही पौधे से बैंगन, टमाटर और मिर्ची का उत्पादन हो सकेगा। इन पौधों को ब्रिमेटो और प्रोमैटो नाम दिया गया है।

कैसे तैयार किए जाते हैं ये पौधे
वैज्ञानिकों ने अपने अथक परिश्रम से ये सफलता हासिल की है। इसमें उन्होंने बैंगन, टमाटर और मिर्ची के पौधे के तीन कलम बांधकर पौधे तैयार करने में ज्यादा पोषक तत्वों की जरुरत होती है। इसे तैयार करने में 50 से 60 दिनों का समय लग सकता है।
उत्पादन में 10 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी
इस पौधे को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक सब्जी के पौधे की नर्सरी तैयार की जाती है उसके बाद उसमें कलम बांधकर दूसरे पौधे की नर्सरी को में लगाते हैं। इतना करने के बाद पौधे को मौसम के अनुकूल और उर्वरक, पानी और जरुरी पोषक तत्व दी जाती है। इस तकनीकी से जैविक और अजैविक तना के प्रबंधन कर उत्पादन में 10 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। ग्राफ्टिंग तकनीक से तैयार पौधे का उत्पादन ज्यादा होता है।

किसानों को दिए जाएंगे पौधे
इस अनुसंधान के बाद इसकी खेती करने के लिए या ये कह लें इस पद्धति को लोगों को बताने के लिए पोमैटो व ब्रीमैटो के पौधे किसानों को दिए जा रहे है। आने वाले माह सात हजार और पौधे दिए जाएंगे। इसके लिए दो हजार से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें ग्राफ्टिंग चैंबर व डिब्बे में तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे खुद तैयार कर सकें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MANGO FESTIVAL;सांसद बृजमोहान बोले-गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत,उत्कृष्ट प्रादर्शाें को पुरस्कार

    0 कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आम महोत्सव का समापन रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज यहां समापन करते हुए सांसद…

    FERTILIZER; खाद वितरण में गड़बड़ी पर कोरबा जिले में 8 केंन्द्र सील, 28 को नोटिस, जांजगीर-चांपा जिले में 2638 बोरी खाद जब्त

    रायपुर, किसानों को सही दाम और गुणवत्तापूर्ण खाद दिलाने के लिए प्रदेश में उर्वरक निरीक्षकों की टीमें लगातार विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। कोरबा जिले में 1…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…