FARMING; राज्यों की सहमति से जारी होगा कृषि रोडमैप, हर राज्य के लिए अलग कृषि रोडमैप जारी करने उच्चस्तरीय समिति का होगा गठन

नईदिल्ली, कृषि-जलवायु क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राज्य के लिए स्वतंत्र कृषि रोडमैप जारी करने के लिए कल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केन्द्रीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्यों के लिए अलग कृषि रोडमैप कृषि व्यवस्था में सुधार लाने का एक गंभीर प्रयास है। उन्होंने कहा कि विदिशा, रायसेन, सीहोर और देवास जिलों के लिए कृषि विकास का रोडमैप मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान जारी किया गया था। इस रोडमैप को एक मानक या आदर्श मानकर राज्यों के लिए अलग-अलग कृषि रोडमैप जारी किया जाए। इस कार्य के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने एक उच्चस्तरीय समिति के गठन का भी निर्देश दिया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान अपनी मिट्टी, जलवायु, पानी की उपलब्धता और संसाधनों के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से खेती करें इसके लिए जरूरी है कि उनके पास एक वैज्ञानिक दस्तावेज हो। कृषि रोडमैप इसी दस्तावेज का कार्य करेगा। यह रोडमैप राज्यों के सहयोग से, उनकी आवश्यकताओं और इच्छाशक्ति के आधार पर तैयार किया जाएगा। किसी भी राज्य पर इसे थोपा नहीं जाएगा। राज्यों में राजस्थान, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने प्रारंभिक रूप से अपनी सहमति कृषि रोडमैप के लिए दे दी है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) मिलकर संबंधित राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यह रोडमैप तैयार करेंगे।

उत्पादन और उत्पादकता दोनों में वृद्धि का लक्ष्य

इस रोडमैप के तहत प्रत्येक राज्य के लिए यह निर्धारित किया जाएगा कि वहां की आदर्श कृषि प्रणाली क्या हो, कौन-सी फसलें स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल और अधिक लाभकारी होंगी तथा कृषि क्षेत्र में और किन आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। देश में मौजूद 12 प्रमुख कृषि क्षेत्रों (Agro-Climatic Zones) को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक राज्य में उसी के अनुरूप कृषि गतिविधियों की योजना बनाई जाएगी ताकि उत्पादन और उत्पादकता दोनों में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर