FARMING;सोसायटीयों में खाद-बीज की किल्लत, किसान खाली हाथ लौटने मजबूर

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि खरीफ का सीजन आ चुका है, किसान बोने की तैयारी करके मानसून का इंतजार कर रहा है, लेकिन किसान विरोधी साय सरकार छत्तीसगढ़ के 80 प्रतिशत सोसायटीयों में खाद और बीज आवश्यक मात्रा में अब तक नही पहुंचा पाई है।

वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट की अनुपलब्धता पर भी सवाल उठाते हुए वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जैविक खेती की केवल बात करते हैं, इनका काम इनके दावे से उलट होता है। प्रदेश भर के किसी भी सोसायटी में ना वर्मी कंपोस्ट उपलब्ध है, ना सुपर कंपोस्ट। जैविक खेती का विकल्प छत्तीसगढ़ के किसानों से साय सरकार ने छीन लिया है। छत्तीसगढ़ के किसान अब केवल रासायनिक खाद के भरोसे हैं। इनके कृत्य से प्रमाणित है की विष्णुदेव साय सरकार किसानों की समृद्धि, जैविक खेती और भूमि सुधार की विरोधी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्वाग्रह से ग्रसित भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार ने गोठानों की व्यवस्था को बाधित करके जैविक खेती के विकल्प को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

खाद बीज के लिए किसानों को भटकना ना पड़े, समय पर पर्याप्त भंडारण हो: कलेक्टर डॉ सिंह

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज तिल्दा विकासखंड के सारागांव और ग्राम अड़सेना के कृषि साख सहकारी समिति का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की और खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।कलेक्टर ने खाद बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने को भी कहा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों को आसान कर अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिलाने के भी निर्देश समिति के कर्मचारियों को दिये।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; कृषि शिक्षक भर्ती में योग्यता को चुनौती, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

    बिलासपुर. लाेक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत कृषि शिक्षक पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की योग्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि एनसीटीई…

    IGKV; 27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि-उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कृषकों को कौशल, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की प्राथमिकता के अनुरूप इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रदेश के कृषि विज्ञान…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व