AIIMS; एम्स रायपुर के एमबीबीएस छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, फार्मक्वेस्ट 2025 में प्रथम स्थान

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज करते हुए संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता को सशक्त रूप से स्थापित किया है। एम्स रायपुर के एमबीबीएस 2023 बैच के छात्रों श्री अनिकेत त्रिपाठी एवं श्री स्रहास दिन्नेपल्ली ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में आयोजित अंतर-महाविद्यालय फार्माकोलॉजी क्विज़ प्रतियोगिता ‘फार्मक्वेस्ट 2025’ में देशभर की 37 टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फार्मक्वेस्ट 2025, एम्स भोपाल के फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मक एवं इंटरएक्टिव शिक्षण के माध्यम से स्नातक चिकित्सा छात्रों में फार्माकोलॉजी विषय की अवधारणात्मक समझ और उसके नैदानिक अनुप्रयोग को सुदृढ़ करना है। प्रतियोगिता के विभिन्न चुनौतीपूर्ण चरणों में एम्स रायपुर की टीम ने गहन विषय ज्ञान, सशक्त नैदानिक तर्कशक्ति तथा उत्कृष्ट समस्या-समाधान क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. अशोक जिंदल ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए फार्माकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों के सतत मार्गदर्शन और अकादमिक सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विजेता छात्रों का मार्गदर्शन एम्स रायपुर के फार्माकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नितिन गायकवाड़ के नेतृत्व में प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र केचे, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. पुगझेन्थेन थंगराजू, डॉ. प्रफुल्ल ठवरे एवं डॉ. समीर खासबागे द्वारा किया गया। संकाय सदस्यों ने संरचित क्विज़ प्रशिक्षण, शैक्षणिक मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा के माध्यम से छात्रों की तैयारी को सशक्त बनाया।

  • Related Posts

    HEALTH; हार्ट अटैक के उपचार में लगने वाला महंगा इंजेक्शन भी सरकारी अस्पताल में निशुल्क, रोगियों को इलाज में मिली राहत

    रायपुर, हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोगों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी एवं जीवनरक्षक दवाएं और इंजेक्शन अब सरकारी अस्पताल में मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जा…

    HEALTH; कई जिलों के CMHO बदले!, 25 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला करते हुए…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर