AIIMS; सफल लिवर ट्रांसप्लांट कर एम्स ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि,अब तक 200 मरीजों का इलाज

भुवनेश्वर, एम्स भुवनेश्वर ने 20 दिसंबर को सफलतापूर्वक पहला लिवर ट्रांसप्लांट कर टर्शियरी हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह उपलब्धि ओडिशा और पड़ोसी राज्यों के लोगों को अत्याधुनिक और जीवन रक्षक मेडिकल सेवाएं देने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

लिवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम की शुरुआत वर्ष 2023 में एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) आशुतोष बिस्वास के नेतृत्व में की गई थी. इसी वर्ष इस कार्यक्रम को आधिकारिक लाइसेंस भी प्राप्त हुआ. लिवर ट्रांसप्लांट आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) इस साल 21 फरवरी से शुरू हुआ. इसके बाद नवंबर 2025 में 10 बेड वाला अत्याधुनिक ट्रांसप्लांट इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) भी शुरू किया गया.

लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाला मरीज पुरी जिले के पिपिली का 37 वर्षीय व्यक्ति है, जिसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. मरीज के 30 वर्षीय भाई ने स्वेच्छा से अपने लिवर का एक हिस्सा दान किया था. डोनर को सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

करीब 50 से अधिक विशेषज्ञों और स्टाफ सदस्यों की टीम ने यह जटिल सर्जरी की, जिसे पूरा होने में लगभग 14 घंटे लगे. सर्जरी टीम का नेतृत्व डॉ. ब्रह्मदत्त पटनायक (हेड, जीआई और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी) ने किया. उनके साथ डॉ. तन्मय दत्ता और डॉ. सुनीता गुप्ता भी शामिल रहे. यह पूरी प्रक्रिया इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS), नई दिल्ली के प्रो. डॉ. विनयेंद्र पामेचा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई.

एम्स भुवनेश्वर ने उच्च गुणवत्ता और क्षमता निर्माण सुनिश्चित करने के लिए ILBS के साथ साझेदारी की है. संस्थान में ओडिशा और आसपास के राज्यों से लिवर ट्रांसप्लांट के मरीजों की वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ रही है. लिवर ट्रांसप्लांट OPD हर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से संचालित होती है. इस वर्ष अब तक 200 से अधिक मरीज इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं.

  • Related Posts

    POISON; फूड पॉइजनिंग से 100 बच्चे बीमार, मड़ई मेले में बच्चों ने खाया था चाइनीज फूड

     भोपाल, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फूड पॉइजनिंग से 100 बच्चे बीमार पड़ गए. सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बच्चों को…

    MEDICINE; 137 कैंसर रोधी दवाओं की तय कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई,अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के दवा निर्माताओं, वितरकों, स्टॉकिस्टों, खुदरा दवा विक्रेताओं, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं कैंसर उपचार संस्थानों को 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..