FERTILIZER; खाद की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री बोले- माफियाओं को संरक्षण देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

अंबिकापुर, गौरेला -पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर पर कार्यवाही के बाद छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने सरगुजा प्रवास के दौरान खाद की कालाबाजारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अधिकारी या कर्मचारी खाद माफियाओं को संरक्षण देते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार की नजर उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी है जो बड़े खाद माफिया को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि जांच में यह सामने आता है कि किसी अधिकारी की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी हो रही है, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि सरगुजा जिले, विशेषकर अंबिकापुर में लंबे समय से कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों पर खाद माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं. खाद की कालाबाजारी और अनियमित वितरण को लेकर किसान संगठन भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं. ऐसे में कृषि मंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राज्य में डीएपी की कमी नहीं-नेताम

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश में DAP खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. किसानों द्वारा अब तक लगभग 50 प्रतिशत खाद का उठाव किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि मानसून में शुरुआती देरी के कारण किसानों में चिंता थी, लेकिन अब बारिश शुरू होने से स्थिति सामान्य हो रही है.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक किसान को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो. साथ ही खाद की कालाबाजारी करने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    APC;एपीसी परदेशी ने कृषि विश्वविद्यालय की अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का लिया जायजा, हरसंभव मदद का वादा

    रायपुर, कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी सिद्धार्थ कोमल ने कल यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार अधोसंरचनाओं, सुविधाओं तथा गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान कृषि…

    FERTILIZER; सरगुजा में अवैध उर्वरक परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, यूपी की 240 बोरी जैविक खाद जब्त

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में अवैध उर्वरक परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सरगुजा के बलरामपुर जिले में कृषि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’