FESTIVAL;नये कृषि अनुसंधानों एवं प्रौद्योगिकी को किसानों तक पहुंचाने किसान मेलों की अहम भूमिका

0 कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर परिसर में आयोजित चार दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।इस किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 26 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा। किसान मेले में कृषि एवं किसानों के लिये उपयोगी कृषि संबंधी नवीन अनुसंधान प्रौद्योगिकी तथा नवाचारों पर आधारित कृषि यंत्रों, उपकरणों, सामग्री तथा तकनीकी को प्रदर्शित करने हेतु देश-विदेश की 100 से अधिक कम्पनियों द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं जहां इनका विक्रय भी किया जा रहा है। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. चंदेल ने कहा कि नये कृषि अनुसंधानों तथा नई प्रौद्योगिकी को किसानों तक पहुंचाने में किसान मेलों की अहम भूमिका होती है।

प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे नवीन कृषि अनुसंधान, प्रौद्योगिकी, विकास एवं विस्तार कार्यां को प्रदर्शित किया जा रहा है। विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा कृषि पाठशाला के माध्यम से किसानों को कृषि के नवीन अनुसंधानों एवं कृषि प्रौद्योगिकी से अवगत कराया जा रहा है।
शुभारंभ समारोह में कुलपति डॉ. चंदेल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय प्रकाशित न्यूज लेटर ‘‘आईजीकेवी वार्ता’’ का विमोचन किया गया। इस त्रैमासिक द्विभाषी न्यूज लेटर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित सब्जी गृह वाटिका किट एवं सब्जी गृह वाटिका बॉक्स का लोकार्पण भी किया। गृह पोषण वाटिका के अंतर्गत विकसित सब्जी गृह वाटिका बॉक्स में शहरी क्षेत्रों में घरों की छत पर सब्जी उगाने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे प्लास्टिक ग्रो बैग, बीज, जैविक खाद, जैविक रोगनाशी, जैविक कीटनाशी, वर्मिकम्पोस्ट तथा इनके उत्पादन की तकनीक शामिल की गई हैं जिससे लोग आसानी से अपने घरों पर ही ताजी एवं स्वादिष्ट सब्जियों का उत्पादन कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DOG;आवारा श्वान पर सरकार मेहरबान, प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर

    रायपुर, पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “पशु जन नियंत्रण (श्वान)” के तहत आवारा श्वानों के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के…

    FARMING;छत्तीसगढ़ को मिले 104 करोड़ रुपए,डिजिटल क्रॉप सर्वे में 58 हजार युवाओं को मिला रोजगार

    रायपुर, एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना ने राज्य में खेती-किसानी को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने का कार्य किया है। मोबाइल ऐप…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……