FIFA CUP; फीफा विजेता टीम के हिस्से में गोल्डन बूट नहीं!

212 देश के सदस्यता वाले सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले विश्व कप फुटबॉल का महाकुंभ स्पेन के विजेता होने के साथ खत्म हो गया। इस आयोजन का विजेता भले ही स्पेन रहा लेकिन गोल्डन बूट याने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल मारने वाला खिलाड़ी दीगर देश का रहा। 2026 का गोल्डन बूट फ्रांस के कप्तान केलियन  एम्बापे
को मिला। एम्बापे  ने लगातार दो फीफा कप के आयोजन में गोल्डन बूट जीता है। ऐसा करने वाले वे विश्व के इकलौते खिलाड़ी है। 2022 में  सर्वाधिक आठ और 2026 में एम्बापे ने सर्वाधिक दस गोल किए है।
फीफा कप के 23 आयोजन में केवल तीन बार ऐसा हुआ है जब विजेता टीम और गोल्डन बूट जीतने वाली टीम और खिलाड़ी एक ही देश के थे। 1978 में अर्जेंटीना की टीम विश्व विजेता बनी और गोल्डन बूट भी अर्जेंटीना के खिलाड़ी मारियो कैंपस को मिला। कैंपस ने सर्वाधिक छः गोल किए थे  1982 में इटली की टीम विजेता बनी और गोल्डन बूट भी सर्वाधिक छः गोल करनें वाले इटली के खिलाड़ी पाउलो रॉसी को मिला।  2002 में आखरी बार ऐसा हुआ जब विश्व विजेता और गोल्डन बूट जीतने वाले खिलाड़ी एक ही देश थे। इस बार ब्राजील विजेता बना और गोल्डन बूट ब्राजील को सर्वाधिक आठ गोल करने के कारण मिला। इन तीन अवसरों को छोड़ दे तो विजेता देश और गोल्डन बूट विजेता अलग अलग देश के टीम और खिलाड़ी रहे।
1930 विजेता उरुग्वे –
गोल्डन बूट – स्टेबिल (अर्जेंटीना ) 8 गोल
1934- विजेता- इटली
गोल्डन बूट – नेज़ले ( चेकोस्लोवाकिया)5 गोल
1938 विजेता इटली
गोल्डन बूट –   लियोनिदास (ब्राजील)7  गोल
1950 विजेता उरुग्वे
गोल्डन बूट –  एडमिर  (ब्राजील)9 गोल
1954विजेता – प. जर्मनी
गोल्डन बूट – कॉक्सिक ( हंगरी)11 गोल
1958 विजेता ब्राजील
गोल्डन बूट –  जस्ट फ़ॉन्टेन ( फ्रांस)13 गोल
1962विजेता – ब्राजील
गोल्डन बूट –  एलबर्ट ( हंगरी)04 गोल
1966 विजेता- इंग्लैंड
गोल्डन बूट – यूसेबियो ( पुर्तगाल)9 गोल
1970 विजेता- ब्राजील
गोल्डन बूट – मूलर (प. जर्मनी) 10 गोल
1974 विजेता-  प. जर्मनी
गोल्डन बूट – ग्रेग्राग  लोटा(पोलैंड)7  गोल
*1978 विजेता- अर्जेंटीना
गोल्डन बूट – कैंपस (अर्जेंटीना)6 गोल
*1982 विजेता- इटली
गोल्डन बूट – पालो रॉसी
(इटली)6 गोल
1986 विजेता  अर्जेंटीना
गोल्डन बूट –  गैरी लिनेकर ( इंग्लैंड)6 गोल
1990 विजेता- प.जर्मनी
गोल्डन बूट –  शिलाची ( इटली) 6 गोल
1994 विजेता- ब्राजील
गोल्डन बूट –  ओलंगा सेलेंको (रुस) 6 गोल
1998 विजेता -फ्रांस
गोल्डन बूट – डेवोर सोकेर( क्रोएशिया)6 गोल
2002 विजेता- ब्राजील
गोल्डन बूट- रोनाल्डो(ब्राजील)8 गोल
2006 विजेता- इटली
गोल्डन बूट-क्लाज (जर्मनी)5 गोल
2010 विजेता- स्पेन
गोल्डन बूट – थॉमस मूलर(जर्मनी)5 गोल
2014 विजेता – जर्मनी
गोल्डन बूट – रॉड्रिक्स (कोलंबिया)6 गोल
2018विजेता – फ्रांस
गोल्डन बूट –  हैरी केन ( इंग्लैंड) 6 गोल
2022 विजेता – अर्जेंटीना
गोल्डन बूट – एम्बापे(फ्रांस) 8गोल
2026 विजेता – स्पेन
गोल्डन बूट एम्बापे (फ्रांस) 10 गोल
   1930 से लेकर 2026 तक के आयोजन में  केवल चार बार ऐसे अवसर आए है जब गोल्डन बूट विजेता खिलाड़ी ने दस या इससे अधिक गोल मारे है।
1954 में हंगरी के कॉक्सिक (11),1958 में जस्ट फ़ॉन्टेन (13),1970 में  प.जर्मनी के गर्ड  मूलर (10) और 2026 में  एम्बापे ने (10)गोल व्यक्तिगत रूप से किए है
बताते चले कि गोल्डन बूट पुरस्कार 1982 से शुरू हुआ है। इसके पहले 1930 से 1978 तक “गोल्डन शू” दिया जाता था।
🖋️ संजय दुबे 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME;छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितम्बर को टीम सलेक्शन ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी

    *समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी रायपुर, रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के टीमों के चयन के लिए…

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य रायपुर. राज्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर